Shaheed Ashok Kumar Gas Service
प्रिय HP गैस फतेहपुर उपभोक्ता
आप सभी से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के बढते संक्रमण की स्थिति को देखते हुए अपने सिलेंडर की आज ही बुकिंग करा ले ताकि भविष्य में गैस सिलेंडर की डिलीवरी मे किसी भी तरह के रूकावट की स्थिति में आपको कोई भी परेशानी ना हो साथ ही एक सिलेंडर वाले ग्राहकों से अनुरोध है कि कनेक्शन पर दूसरा सिलेंडर मात्र 1450/-के आकर्षक दाम पर तुरंत ले बुकिंग करने के लिए काल कीजिये
9805916206, 9816915011,9816299393
जन हित में जारी
प्रिय ग्राहक
कम्पनी के आदेशानुसार अपको सूचित किया जाता है कि सिलेन्डर लेने से पहले आपको ऑनलाइन बुकिंग करवाना अनिवार्य है।
ऑनलाइन बुकिंग नम्बर :- 9418423456
प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना नरेंद्र मोदी जी की भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी एक बहुत ही महत्त्वाकांक्षी योजना है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत भारत सरकार एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराएगी। एलपीजी कनेक्शन केवल गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों से सम्बंधित महिलाओं को दिया जाएगा।
योजना के अंतर्गत भारत सरकार अगले 3 साल में 5 करोड़ BPL परिवारों को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराएगी। वर्तमान वित्तीय वर्ष (2016-17) में 1.5 करोड़ BPL (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देशय
उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत में स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देना है जो कि मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन वितरित करके पूरा किया जा सकता है। योजना के लागू करने का एक उद्देशय यह भी है कि इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं के स्वास्थ्य कि भी सुरक्षा कि जा सकती है।
वर्तमान में उपयोग में आने वाले अशुद्ध जीवाश्म ईंधन के उपयोग को कम करना और शुद्ध ईंधन के उपयोग को बढाकर प्रदुषण में कमी लाना भी योजना के प्रमुख लक्ष्यों में से एक है।
जो बीमारियाँ खाना बनाने के लिए उपयोग में आने वाले अशुद्ध जीवाश्म ईंधन के जलने से होती हैं, उज्ज्वला योजना के लागू होने के बाद उनमें भी कमी आने की सम्भावना है। इस प्रकार यह योजना महिलाओं और बच्चों को स्वस्थ रखने में भी सहायक सिद्ध होगी।
प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के लिए कैसे आवेदन करें
योजना के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें योजना का आवेदन पत्र भरकर अपने नजदीकी LPG वितरण केंद्र में जमा कराना है।
उज्ज्वला योजना का आवेदन पत्र LPG वितरण केंद्र से मुफ्त में प्राप्त किया जा सकता है अथवा ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है। 2 पन्ने के आवेदन पत्र में मांगी गयी सभी जानकारी जैसे कि नाम, पता, आधार कार्ड नंबर, जन धन / बैंक खाता संख्या इत्यादि भरना आवश्यक है।
आवेदन पत्र के अंदर ही आवेदक यह चयन कर सकता ही कि उसे 14.2 किलो वाला गैस सिलिंडर चाहिए या फिर 5 किलो वाला।
प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन पत्र
उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करने के लिए निर्धारित आवेदन पत्र अपने नजदीकी एलपीजी वितरण केंद्र से मुफ्त में प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों की प्रतिलिपि आवेदन पत्र के साथ ही जमा करानी होगी। जरूरी दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है।
पंचायत अधिकारी या नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा अधिकृत BPL प्रमाणपत्र
BPL राशन कार्ड
एक फोटो ID जैसे की आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र
एक पासपोर्ट साइज फोटो
ड्राइविंग लाइसेंस
लीज करार
टेलीफोन, बिजली या पानी का बिल
पासपोर्ट की प्रति
राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित स्व-घोषणा पत्र
राशन कार्ड
फ्लैट आवंटन / कब्ज़ा पत्र
आवास पंजीकरण दस्तावेज
LIC पालिसी
बैंक / क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
VPO LOHARA
Fatehpur
176053