Street Mail TV
बलदेव सिंह गरोहा के चेयरमैन पदभार संभालने के मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, फूलों का गुलदस्ता देकर किया स्वागत, दी बधाई
फतेहाबाद के बिघड़ रोड बाईपास पर बोलेरो और बाइक की भिड़ंत, हादसे की लाइव वीडियो आई सामने
गांव जांडली के पास अंतिम संस्कार से लौट रहे दो होमगार्ड सड़क हादसे में घायल, ट्रैक्टर-स्विफ्ट की टक्कर के बाद अग्रोहा रेफर
फतेहाबाद के भूना रोड पर गांव जांडली के पास सोमवार देर शाम ट्रैक्टर और स्विफ्ट कार की टक्कर में दो होमगार्ड जवान घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।मिली जानकारी के अनुसार, तलवंडी राणा निवासी संतलाल और पीलीमंदोरी निवासी अजय कुमार स्विफ्ट कार में सवार होकर गांव डूल्ट से फतेहाबाद लौट रहे थे। दोनों होमगार्ड टोहाना क्षेत्र में बस हादसे में जान गंवाने वाले होमगार्ड बलविंदर सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे।
बताया जा रहा है कि जब उनकी कार गांव जांडली के पास पहुंची तो सामने से आ रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराया। हादसे में कार सवार दोनों होमगार्ड घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को भूना सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिनका आज भी इलाज जारी हैं
पुलिस के अनुसार, संतलाल की ड्यूटी सदर थाना फतेहाबाद में जबकि अजय कुमार की ड्यूटी भट्टू थाना में है। दोनों अपने साथी होमगार्ड बलविंदर सिंह के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। फिलहाल भूना पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
नई सब्जी मंडी फतेहाबाद में मुख्यमंत्री उड़ान दस्ते की दबिश, अनियमितताओं की जांच शुरू
फतेहाबाद: मुख्यमंत्री उड़ान दस्ते, हिसार द्वारा डीएसपी विक्रमजीत सिंह भादू के नेतृत्व में नई सब्जी मंडी फतेहाबाद में कथित अनियमितताओं को लेकर विशेष जांच एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के लिए श्री मनदीप राणा, सचिव मार्केट कमेटी बरवाला तथा श्री अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी फतेहाबाद की संयुक्त टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान टीम ने मंडी परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड तथा गतिविधियों का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंडी में चल रहे कार्यों और व्यवस्थाओं की पड़ताल करते हुए संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की।
सूत्रों के अनुसार, निरीक्षण के बाद संयुक्त टीम आगे की कार्रवाई और रिकॉर्ड के सत्यापन के लिए मार्केट कमेटी कार्यालय फतेहाबाद पहुंची, जहां आवश्यक दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बरसात ने खोली नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में पानी निकासी की पोल
बरसात ने खोली नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में पानी निकासी की पोल, नेत्र रोग विशेषज्ञ के कक्ष में घुसा बरसात का पानी
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Fatehabad
125050