Dhanbad Division
24/05/2026
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026 के क्रम में आज धनबाद मंडल द्वारा “अपनी बोतल साथ लाएं, पर्यावरण बचाएं” विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रमुख स्टेशनों पर वाटर रीफिल पॉइंट्स एवं वाटर वेंडिंग मशीनों की जांच कर यात्रियों को सस्ता, स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त रेलवे की दिशा में धनबाद मंडल का एक और महत्वपूर्ण कदम।
23/05/2026
माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आज #रोजगार_मेला के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित समारोह में विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए ।
इस अवसर पर धनबाद स्थित रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में माननीया महिला एवं बाल विकास मंत्री, भारत सरकार श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने उपस्थित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए | समारोह में माननीय सांसद श्री ढुलू महतो, माननीय विधायक श्री राज सिन्हा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे |
23/05/2026
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026 के नौवें दिवस के अवसर पर धनबाद मंडल में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु व्यापक महा-अभियान चलाया गया। स्टेशनों पर स्थापित बॉटल क्रशर मशीनों की समीक्षा एवं मरम्मत कार्य किया गया, वहीं वेंडरों को सिंगल-यूज प्लास्टिक के स्थान पर कुल्हड़, कागज एवं कपड़े के थैलों के उपयोग हेतु निर्देशित किया गया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से प्लास्टिक बोतलों को क्रशर मशीनों में डालकर अभियान में सहभागी बनने की अपील की।
22/05/2026
पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल द्वारा बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रेलवे प्रशासन एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन के बीच आज अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए | विद्यालय के दीर्घकालिक संचालन हेतु 35 वर्षों की लीज पर 9.686 एकड़ रेलवे भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूर्व में सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से पूर्ण की जा चुकी है, जिससे विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण का मार्ग पूर्णतः प्रशस्त हो गया है। प्रारंभिक चरण में विद्यालय का संचालन रेलवे के उपलब्ध भवन में किया जाएगा तथा आवश्यक सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं | विद्यालय के शीघ्र प्रारंभ होने से बरवाडीह एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा |
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव के सतत सहयोग तथा धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र के निर्देशन में इस महत्वपूर्ण पहल को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया | यह पहल क्षेत्रीय शैक्षिक विकास एवं रेलवे कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगा |
22/05/2026
आज दिनांक 22.05.26 को “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026” के आठवें दिवस पर #धनबाद_मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया | अभियान के तहत रेल कर्मियों, सफाई कर्मचारियों एवं खान-पान स्टॉल वेंडरों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, नीले एवं हरे डस्टबिन के सही उपयोग तथा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने के प्रति जागरूक किया गया |
21/05/2026
आज धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | इस अभियान के परिणामस्वरूप 1570 यात्रियों को पकड़ा गया एवं उनसे 10,03,235 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई |
अनुरोध : हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।
21/05/2026
आज दिनांक 21.05.26 को विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026 के सातवें दिवस के अवसर पर #धनबाद_मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रेलवे प्रशासन एवं आईआरसीटीसी के संयुक्त तत्वावधान में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
20/05/2026
आज दिनांक 20.05.26 को रेलवे अधिकारी क्लब, धनबाद में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप 2026 का सफलतापूर्वक समापन किया गया | इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा एवं मनोवैज्ञानिक/काउंसलर श्रीमती प्रिया मिश्र द्वारा “पेरेंटिंग एवं जेंटल पेरेंटिंग : मिथक, तथ्य और सकारात्मक जुड़ाव” विषय पर एक संवादात्मक एवं प्रेरणादायी चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अन्य सम्मानित सदस्याएं, मंडल के कर्मचारीगण तथा अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे |
20/05/2026
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026 के क्रम में आज #धनबाद_मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ‘मेगा स्वच्छता अभियान’ चलाया गया। प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पार्किंग एवं स्टेशन परिसरों की व्यापक सफाई की गई। यात्रियों एवं दुकानदारों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण के प्रति भी जागरूक किया गया।
20/05/2026
यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु गाड़ी संख्या 03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा |
19/05/2026
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026 के पांचवे दिवस के अवसर पर #धनबाद_मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर “कचरा पृथक्कीकरण” जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य निरीक्षकों एवं रेल कर्मचारियों ने यात्रियों को सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया तथा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Dhanbad