Consumer Rights Watch - Dhanbad
हमारे प्रयास को आपके असीम प्यार और समर्थन के लिए आभार।
अंदाज नहीं था के इतने सारे लोग इन समस्याओं से जूझ रहे हैं। मात्र एक पोस्ट पर अभी तक बहुत सारे लोगों ने ईमेल और मोबाइल के द्वारा संपर्क किया है। हम क्षमा प्रार्थी हैं के अभी हमारी क्षमता इतनी नहीं होने के कारण फिलहाल पेज से संपर्क सूत्र (contact details) हटा लिए गए हैं।
अभी तक प्राप्त शिकायतों में एक ट्रेंड दिख रहा है। इस ट्रेंड को देखते हुए टीम ने निर्णय लिया है के फिलहाल हमारा प्रयास धनबाद के 99 बिल्डर्स पर फोकस करेगा।
अगर आप भी 99 बिल्डर्स से विवाद में हैं या ऐसे किसी को जानते हैं जो 99 बिल्डर्स से पीड़ित हैं तो कृपया कमेंट में बताएं। हमारी टीम आपको संपर्क कर लेगी।
धनबाद वासियों को Consumer Rights Watch - Dhanbad टीम की ओर से नमस्कार. हर आदमी जीवन में अपना खुद का एक घर बनाना चाहता है. यहाँ तक की अक्सर उसकी पूरी जिंदगी की कमाई उस एक घर को बनाने में लग जाती है. कई बार सारी जिंदगी EMI के बोझ तले दब जाता है. ऐसे में क्या हो अगर खरीदी गयी संपत्ति में कोइ गड़बड़ निकल आए या बिल्डर/डेवलपर आप के साथ धोखा कर दें. एक आम आदमी के लिए जमीन जायदाद की पेचीदगियां समझना आसान नहीं होता. फिर गड़बड़ हो जाने पर बड़े बिल्डर/डेवलपर से लड़ना भी आसान नहीं होता. ऊपर से कोर्ट मुकदमों का सालों साल चलने वाला चक्कर.
ऐसे में हमारी टीम आपको यथासंभव जमीन-जायदाद की पेचीदगियों को समझने में मदद करेगी. हमारा उद्देश्य आम नागरिकों को जमीन-जायदाद के मामलों की बेहतर समझ पैदा करने के लिए शिक्षित करना है. साथ ही विवादित मामलों में कानूनी राय देना है.
हमारी सेवाएँ जन-सेवा की भावना से प्रेरित है तथा हम किसी भी प्रकार का कोइ शुल्क चार्ज नहीं करेंगे. हाँ संसाधनों कि उपलब्धता के अनुसार आपको सेवाएँ दी जाएंगी.
इसी के साथ ऐसे पेशेवर, मसलन वकील या जमीन जायदाद के जानकार जो जन सेवा की भावना से प्रेरित होकर अपनी सेवाएँ देना चाहते हैं वो हमारी टीम को मज़बूत करने के लिए संपर्क करें.
आपसे विनम्र निवेदन है की कृपया हमारे पेज और पोस्ट को लाइक करें ताकि हमलोग ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहायता कर सकें.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Website
Address
Dhanbad
826005