Krishna Refrigeration
Dear sir
1.0 ton 3 star inverter split AC
Price 28500
1.0 to 5 star inverter split AC
Price 32500
1.5 to 3 star inverter split AC
Price 31500
1.5 ton 5 star inverter split AC
Price 37500
मन की पीड़ा में रखकर,
मन को मैंने है बताया।
कुछ रही मजबूरियां थी,
यू नहीं घर छोड़ आया।।
साथ सबके हूं सदा मै,
दर्द मन में है ये गहरा।
जो मेरे अपने है दिखते,
सबके चेहरे पे है चेहरा।।
सारे आंसू पी गया मै,
और हंसी उधार ले ली।
अपने अंदर की चुभन बस,
मन से ही है आज कह ली।।
पैसा मैंने भी कमाया,
नाम भी मुझको मिला है।
चलता जाता ज़िन्दगी का,
बस यही अब सिलसिला है।।
चेहरे पर रखके हंसी और,
दर्द हरदम है छिपाया।
मन की पीड़ा मन में रखकर,
मन को मैंने है बताया।।
कितनी रातें सो ना पाया,
याद करके घर को अपने।
जागती आंखों से देखे,
है यहीं दिन रात सपने।।
वो भी एक दिन आएगा,
जब दौड़ के घर जाऊंगा मै।
मां की लोरी गोद में सुन,
चैन से सो पाऊंगा मै।।
भाई बहनों संग झगड़ा,
कर लू मन फिर आज कहता।
अपनी गलियों में मै खेलू,
बचपना आवाज देता।।
शब्द शब्दों में सही मै,
घर पे अपने घूम आया।
मन की पीड़ा मन में रखकर,
मन को मैंने है बताया।।
राखी होली और दीवाली,
मुझसे अब ये पूछती हैं।
घर पर ही मनाओगे क्या,
लगता हमको तो नहीं है।।
मंजिले पाने के खातिर,
घर से थोड़ा दूर हूं मैं।
क्या करू ऐ मन बता दे,
थोड़ा सा मजबूर हूं मै।।
घर से अपने मै कभी भी,
हो नहीं सकता पराया।
मन की पीड़ा मन में रखकर,
मन को मैंने है बताया।।
कल वहीं सुबह ही होगी,
नौकरी का काम होगा।
कब सुबह से शाम बीते,
फिर नहीं आराम होगा।।
अपने सपनों के महल से,
फिर मै वापिस लौट आया।
मन की पीड़ा मन में रखकर,
मन को मैंने है बताया।।
कुछ रही मजबूरियां थी,
यूं नहीं घर छोड़ आया।।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
A-16 PATEL GARDEN PILLAR NO-787 DWARKA MOR METRO STATION
Delhi
110088