Zoom News Rajasthan

Zoom News Rajasthan

Share

10/04/2026

वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. मोनालिसा के नाबालिग होने के दावों पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच के बाद एक चौंकाने वाला मोड़ आया है. जांच में वो नाबालिग निकली है. मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान खान के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है. उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत खरगोन जिले के महेश्वर थाने में FIR दर्ज हुई है.

NCST के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में अधिवक्ता प्रथम दुबे द्वारा की गई कानूनी पैरवी से ये साबित हुआ कि जिस मोनालिसा को बालिग बताकर विवाह कराया गया था, वो वास्तव में पारधी जनजाति समुदाय की एक नाबालिग लड़की है. अधिवक्ता प्रथम दुबे ने इस संवेदनशील मामले को पूरी प्रखरता के साथ आयोग के समक्ष 17 मार्च 2026 को उठाया.

अधिवक्ता प्रथम दुबे ने आयोग को बताया कि इस विवाह में केरल के CPI-M नेताओं की सक्रिय भागीदारी और PFI जैसे संगठनों की संलिप्तता एक गंभीर चिंता का विषय है. शिकायत में स्पष्ट किया गया कि ये विवाह केवल एक निजी मामला नहीं, बल्कि 'लव जिहाद' के अस्तित्व को नकारने के लिए वैश्विक स्तर पर एक "फॉल्स नैरेटिव" सेट करने की रणनीतिक कोशिश थी.

10/04/2026

पश्चिम एशिया में हालिया तनाव और सीजफायर के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रैट से समुद्री आवाजाही फिर से शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि, 5 अप्रैल के बाद से अब तक कोई भी भारतीय-ध्वज वाला जहाज होर्मुज को पार नहीं कर पाया है. सूत्रों के अनुसार, भारतीय नौसेना वर्तमान में हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही जहाजों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी.

वर्तमान में 16 भारतीय झंडे वाले जहाज होर्मुज के पश्चिमी हिस्से (फारस की खाड़ी) में फंसे हुए हैं. इनमें एलएनजी (LNG), एलपीजी (LPG), कच्चे तेल के वाहक, कंटेनर पोत और ड्रेजर तथा रासायनिक पदार्थ ले जाने वाले जहाज शामिल हैं.

एलपीजी पोत 'जग विक्रम' अभी भी शारजाह में खड़ा है और निर्देशों का इंतजार कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, पहले चरण में 5-6 जहाजों के जल्द ही नेवी की क्लीयरेंस मिलने के बाद होर्मुज पार करने की संभावना है. सरकारी सूत्रों की मानें तो 5 से 6 जहाजों का पहला बैच जल्द ही नौसेना की हरी झंडी के बाद होर्मुज पार कर सकता है. इसे लेकर ईरानी अधिकारियों और चालक दल के साथ बातचीत जारी है.

जंग के दौरान कुल 25 भारतीय जहाज़ इस क्षेत्र में मौजूद थे, जिनमें से 9 अब तक सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रैट को पार कर चुके हैं. भारतीय नौसेना की तैनाती में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है और एस्कॉर्ट (सुरक्षा) अभियान लगातार जारी हैं. नौसेना सुरक्षित रास्तों से जहाजों का मार्गदर्शन कर रही है और उन्हें ओमान की खाड़ी तक सुरक्षा घेरा प्रदान कर रही है.

Want your organization to be the top-listed Government Service in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Delhi