Ranjeet Ranjan
अगर परिसीमन महिलाओं को आरक्षण देने में बाधा है, और सरकार की नीयत सच में महिलाओं को अधिकार देने की है, तो फिर परिसीमन को अलग क्यों नहीं किया जा रहा - ठीक उसी तरह जैसे जनगणना को अलग रखा गया?
अगर सरकार वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना चाहती है, तो आज ही परिसीमन बिल को अलग कर, वर्तमान 543 सीटों में ही महिलाओं को उनका अधिकार देने का निर्णय क्यों नहीं लिया जाता?
12/04/2026
मधुर वाणी और अद्वितीय गायकी की प्रतिमूर्ति आशा भोसले जी का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। आपकी आवाज़ सदा हमारे साथ रहेगी और आपके गीत पीढ़ियों तक यूँ ही गूंजते रहेंगे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।
आज देश गंभीर स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है।
Indian Council of Medical Research के अनुसार देश में करीब 10 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित हैं।
National Family Health Survey के अनुसार भारत में हर चौथा वयस्क मोटापे से ग्रसित है।
हमारे देश में समझने योग्य पोषक जानकारी का अभाव है, खाद्य पदार्थों पर जानकारी तो दी जाती है, लेकिन वो पैकेट के पीछे छोटे अक्षरों में और जटिल भाषा में दी जाती है।
यदि पैकेट के सामने ही लाल-पीला-हरा रंग ये बता दे कि इसमें कौन सा तत्व अधिक या कम है, तो कोई भी व्यक्ति आसानी से समझ सकता है।
हमारी मांग है-
⦁ पैकेज्ड फूड में स्पष्ट और प्रभावी नीति की आवश्यकता है
⦁ पैकेट के सामने स्पष्ट और बड़े अक्षरों में जानकारी हो
⦁ खाने के पैकेट पर color coated चेतावनी प्रणाली हो
इससे खाद्य कंपनियों की जवाबदेही सुनिश्चित होगी, लोगों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव होगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
AB 07, Pandara Road
Delhi
110003