3gp Solutions
18/03/2014
How to create complaint log in WD(Western Digital) External Hard Disk Drive.
1. Open the site www.wd.com
2. Go to Support Tab
3. Click the warranty & RMA option
4. Click end user
5. Click Product Replacement (RMA)
6. If you should any troubleshooting with HDD then click in knowledgebase option
7. If No, then go to continuous to WD Support portal
8. Type Your User name if You have already created an ID in wd portal or website if no then you have to create an ID in WD portal or website
9. For create a account click the create new account
10. Firstly you have to register you product from click on the product registration
11. Enter your hard disk serial number & click register.
12. Then click o the product replacement
13. Click standard Replacement
14. Create new case
15. An email from wd will have been sent to your mail box.
16. Your Case has been created.
12/02/2014
आप एक घंटे में कार खुद बनाकर उसे सड़क पर दौड़ा सकते हैं. जी हां...यह सपना नहीं बल्कि हकीकत है. क्योंकि अब आपके लिए आ गई है ऐसी कार, जिसे आप महज साठ मिनट में असेंबल कर रोड में दौड़ने लायक बना सकते हैं.
मेल ऑनलाइन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस कार को चीन के एक बिजनेस मैन और इटली के डिजायनर ने तैयार किया है. ओएस व्हीकल प्रोजेक्ट के को फाउंडर ऐम्पेलियो मैशी ने बताया कि इस अर्बन टैबी कार को साठ मिनट में आसानी से असेंबल किया जा सकता है. इसमें आसानी से दो से चार लोग सफर कर सकते हैं. इस कार में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड इंजन होगा.
यह कार आसानी से 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सरपट दौड़ सकती है. ओएस व्हीकल का कहना है कि इसको असेंबल करने के लिए किसी विशेष टूल्स की जरूरत नहीं होगी और इसे आसानी से कैरी भी किया जा सकता है. यह कार टू और फोर सीटर सेगमेंट में है.
मैशी के सहयोगी फ्रांसिस्को लियू का कहना है कि हमारी तरफ से कस्टमर्स को केवल कार के पुर्जे और पार्ट्स ही भेजे जाते हैं. 6000 यूरो में आप इस बेहतरीन अर्बन टैबी कार का लुत्फ उठा सकते हैं. इस कार की रेंज 4 हजार यूरो से 6 हजार यूरो के बीच है. आप इस कार की चैसिस भी अपनी पसंद के मुताबिक चुन सकते हैं.
https://www.facebook.com/3gpsolutions
लखनऊ के इंजीनियर ने बनाई हवा से चलने वाली बाइक
पेट्रोल के बढ़ते दाम के बीच अब हवा से चलने वाली बाइक मिल जाए तो क्या कहने. ऐसी की बाइक लखनऊ के एक इंजीनियर ने तैयार किया है जिसे लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड ने भी अपने अंक में शामिल किया है. फरवरी 2014 में लॉन्च होने वाली लिमका बुक में इस अविष्कार को प्रकाशित किया जाएगा.
लखनऊ में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेस के निदेशक डॉ. भरत राज सिंह व कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक् नोलॉजिकल इंस्टीच्यूट के डॉ. ओंकार सिंह द्वारा तैयार की गई, एयर-ओ-बाइक की खासियत यह है कि इसमें पांच रुपये की हवा भराकर 45 किमी. का सफर 80 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से तय किया जा सकता है.
डॉ. सिंह बताते हैं कि बाइक का एयर इंजन मात्र चार इंच का है जिसे पांच वर्षों के अथक प्रयास के बाद बनाया गया है. प्रयोगशाला में किए गए परीक्षण में पाया गया कि लोड के साथ इंजन 2000-3000 आरपीएम पर चलता है जबकि बगैर लोड के 10 हजार आरपीएम पर चलता है. जीरो उत्सर्जन वाले इस इंजन का बीते वर्ष भारतीय पेटेंट भी हासिल किया जा चुका है.
एयर-ओ-बाइक में सीमलेस यानी बगैर जोड़ का इंजन लगाया गया है जिससे दुर्घटना होने पर इंजन को नुकसान न पहुंचे. हालांकि इससे इसका वजन 20-25 किलो तक बढ़ जाता है. यही इसका नुकसान भी है क्योंकि दो लोगों के बैठने से लोड बहुत अधिक हो जाता है. इसलिए कोशिश की जा रही है कि कार्बन स्टील व कार्बन फाइबर से ऐसा इंजन बनाया जाए जिससे इसका वजन तो कम हो साथ ही मजबूती भी प्रभावित न हो. लखनऊ के इंजीनियर द्वारा तैयार एयर-ओ-बाइक की टेक्नोलॉजी के लिए कनाडा, बुल्गारिया, जर्मनी जैसे देशों से मांग आ रही है, लेकिन इस देशी टेक्नोलॉजी के अविष्कारक डॉ.भरत राज सिंह व प्रो. ओंकार सिंह चाहते हैं कि एयर-ओ-बाइक का निर्माण सरकारी प्रतिष्ठान में ही हो. उनका मानना है कि इससे न केवल प्रदूषण की समस्या पर काबू पाया जा सकेगा बल्कि दिनोंदिन महंगे होते पेट्रोल से भी निजात मिलेगी.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Delhi
110005