News2Ex

News2Ex

Share

27/10/2019

*वीरता संगठन द्वारा किया गया मुम्बई बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता 2019 का आयोजन*

12 अक्टूबर 2019
एस पी एन दोशी महिला महाविद्यालय
मुंबई विश्वविद्यालय के एस पी एन दोशी महिला महाविद्यालय में वीरता युवा शक्ति सगंठन द्वारा मुम्बई बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे वीरता युवा शक्ति सगंठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम ने सर्वश्रेष्ठ कैडेटों को पुरस्कृत किया! इस प्रतियोगिता में सीनियर डिविजन में साठे कालेज के विवेक, सीनियर विंग में एम एम पी शाह कालेज की कैडेट साक्षी ने विजेता बनकर मुम्बई बेस्ट कैडेट 2019 अपने नाम किया!
इसके अलावा उप विजेता कैडेटों में एस पी एन दोशी महिला महाविद्यालय की स्नेहल, एस एन डी टी कालेज की कैडेट रविना, साठे कालेज के कैडेट अभिषेक, व चेतना कालेज के कैडेट सागर को भी ट्राफी प्रदान की गई
कालेज की सिनियर कैडेट जरिन शेख को वीरता संगठन के विशेष पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया! सामाजिक कार्यकरता व वीरता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निखिल रंजन ने इस मौके पर एन सी सी कैडेटों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई की ना वे गंदगी करेंगे ना ही करने देंगे!
इस मौके पर एस पी एन दोशी महिला महाविद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती आशा मैनाॕन ने वीरता संगठन द्वारा किए गए इस प्रयास की प्रशंसा की व वर्तमान में भी ऐसे कार्यक्रम करने का निवेदन किया ताकि प्रत्येक एन सी सी कैडेट को इसका फायदा उठा सके!
कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारतीय नौसेना के जवान शेखर पासी ने वीरता संगठन की गतिविधियों से रू - ब-रू कराते हुए कहा कि वीरता संगठन की ओर से काॕलेज के छात्रों के लिए हर महीने एक गतिविधि का आयोजन किया जाता है, जिसका बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता एक अहम हिस्सा है!
निर्णायक मंडली में निखिल रंजन, धर्मेन्द्र शर्मा, श्वेता गुप्ता, शेखर पासी, मोनू डागर, दिपाली व कैप्टन प्रवीण शामिल थे!
पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर वीरता संगठन के राष्ट्रीय महासचिव धर्मन्द्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया!
इस मौके पर वीरता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम, उपाध्यक्ष निखिल रंजन, महासचिव धर्मन्द्र शर्मा, सचिव श्वेता गुप्ता, मोनू डागर, दिपाली, सोनिल, शेखर पासी, सत्यनजय, कृष्णा तिवारी, शिवानी, तैजस्वनि, रिमा चौधरी, जरिन शेख, कैप्टन ज्योति मायडे, कैप्टन प्रवीण,ह्रतिक, राहुल, आयुषि, व महाराष्ट्र के अलग- अलग क्षेत्रों से आए एन सी सी कैडेट शामिल थे!

Want your business to be the top-listed Media Company in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


New Delhi
Delhi
110043