Apna Bihar
16/03/2026
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आई हरीश राणा की कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि इंसानियत, कानून और संवेदनाओं के बेहद कठिन फैसले की कहानी बन गई है। 13 सालों से बिस्तर पर पड़े हरीश राणा को अब दिल्ली के एम्स में शिफ्ट किया गया है, जहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पैसिव यूथेनेशिया (इच्छामृत्यु) की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
यह फैसला आसान नहीं था। परिवार ने 13 साल तक उम्मीद नहीं छोड़ी, इलाज कराया, देखभाल की, लेकिन डॉक्टरों की रिपोर्ट में साफ कहा गया कि हरीश के स्वस्थ होने की कोई संभावना नहीं बची है। इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने एम्स की मेडिकल टीम की राय को मानते हुए पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी। इसका मतलब यह है कि हरीश को कृत्रिम रूप से जिंदा रखने वाले जीवनरक्षक उपकरणों को धीरे-धीरे हटाया जाएगा, ताकि उनका जीवन प्राकृतिक रूप से समाप्त हो सके।
राजनगर एक्सटेंशन स्थित घर से एम्स ले जाते समय जो वीडियो सामने आया, वह बेहद भावुक कर देने वाला है। परिजन रोते हुए हरीश से माफी मांगते और सबको माफ करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य बताता है कि किसी अपने को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, खासकर तब जब यह फैसला मजबूरी में लेना पड़े।
दरअसल, भारत में इच्छामृत्यु को लेकर कानून काफी संवेदनशील है। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ पैसिव यूथेनेशिया को अनुमति दी है, ताकि ऐसे मरीज जो लंबे समय से असहनीय स्थिति में हैं और जिनके ठीक होने की कोई उम्मीद नहीं है, उन्हें सम्मानजनक मृत्यु का अधिकार मिल सके। हरीश राणा का मामला भी इसी श्रेणी में आता है।
यह घटना हमें कई सवालों के सामने खड़ा करती है—क्या किसी व्यक्ति को सम्मानजनक मृत्यु का अधिकार होना चाहिए? क्या लंबे समय तक असहनीय पीड़ा में जीना सही है? और क्या परिवार के लिए ऐसा फैसला लेना सबसे कठिन परीक्षा नहीं होती?
हरीश राणा की विदाई सिर्फ एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि समाज के लिए भी एक भावनात्मक और नैतिक बहस का विषय है। उम्मीद है कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत। 🙏
11/03/2026
अगला स्टेशन बुराड़ी है — 8 मार्च 2026 को पिंक लाइन की मेट्रो को बढ़ाकर दिल्ली का पूरा एक गोल चक्कर बना दिया गया है। जहां पहले यह ट्रेन लाईन मजलिस पार्क से शिव विहार तक चलती थी। अब वही मजलिस पार्क से मौजपुर बाबरपुर होते हुए दोबारा से मजलिस पार्क आएगी और पूरे दिल्ली का गोल चक्कर लगाएगी।
जहां पहले बुराड़ी या आस पास के लोगों को नौकरी करने North Delhi, Noida, Gurugram जाना होता था तो बसों के धक्के खाते थे। अदला बदली करके तब मंजिल तक पहुंचते थे। लेकिन अब आसानी से जा सकते हैं।मेट्रो आने से बुराड़ी और आस पास के लोगों कम समय और कम खर्च में यात्रा कर सकते हैं। जहां पहले Connaught Place, Kashmere Gate, या Central Delhi जाने में बस और ट्रैफिक में फसना पड़ता था वहीं अब मेट्रो आन जाने से से सब कुछ आसान हो गया है।
बुराड़ी रोड और Outer Ring Road पर अक्सर जाम लगता है। लेकिन मेट्रो आ जाने से लोग बस या ऑटो का कम इस्तेमाल करेंगे, जिससे ट्रैफिक भी थोड़ा कम होगा।
T20 World Cup
T20 world Cup
10/04/2025
के एल राहुल ने अपने दम पर दिल्ली की मझधार पार लगा दी लेकिन उसमें छोटी सी भूमिका ट्रिस्टन स्टब्स ने भी निभाई। 💙
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Saket Slac City
Delhi
110080