TYRE EMPIRE

TYRE EMPIRE

Share

21/06/2025

😎 टायर को लंबी उम्र देने के 6 टिप्स आपके लिए आपके भाई की तरफ से, अब 100% टायर ज्यादा चलेंगे।
(1)टायर से प्यार करो, हवा का ध्यान रखो, हवा कितनी भरनी है, गाड़ी के दाएं दरवाजे के पास लिखा रहता है। हवा कम ज्यादा रखोगे तो टायर बहुत जल्दी खराब हो जायेगा।
(2)भाई! टायर है, इनाम की चिट्ठी नहीं – हर एक को मौका देना चाहिए!
➡️ रोटेशन नहीं करोगे, तो आगे वाले बोले – "हम ही हमेशा दौड़े, पीछे वाले आराम करें?" 😠
याद रखना सही तरीके से रोटेशन करना है ये नही कि जहा मर्जी वहा लगा दिए। कैसे रोटेशन करना है मैने हजार बार बताया है, इसी लिए कहता हु कि ध्यान से पढ़ लिया करो।
(3)टायर बोले – "हर बार झटका देगा? मैं टायर हूं बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं!"
➡️ बार-बार तेज़ ब्रेक = टायर बोले – "अबे घिस गया रे बाबा!" 😵‍💫 मेरे भाई जब आपको पता रहता है आगे लाल बत्ती है या आगे आपको गाड़ी रोकनी है तो पहले गाड़ी की स्पीड कम करो तेज स्पीड में ब्रेक मारोगे तो टायर तो घिसेगा ही सस्पेंशन भी जवाब दे देगा। इस लिए इंजन ब्रेकिंग ज्यादा और हार्ड ब्रेकिंग कम।
(4) ओवर स्पीड,,150 की स्पीड पर हवा से बात करोगे, टायर बोले – "भाई मुझे नहीं मरना!" 🥵
➡️ ज़्यादा स्पीड पर टायर जल्दी गर्म होता है, फटने की भी नौबत आ जाती है।
(5)टायर बोले – "गाड़ी तो रोज़ धुलती है, मैं क्या कुएं का पानी हूं?"
➡️ कीचड़, ग्रीस, पत्थर चिपके रहेंगे तो घिस जल्दी जाएगा, इस लिए ध्यान रखे।
नोट,, कोशिश करे किसी कपड़े में पानी लगा कर साफ करे रोज
रोज टायर की तरफ पानी मारने से ब्रेक जल्दी खराब होते है। वैसे भी पत्थर और कीचड़ के लिए जरूरी नही की 360 की स्पीड से पानी का प्रेशर ही मारा जाए।
(6)
🧰 6. अलाइनमेंट और बैलेंसिंग – टायर की फिजियोथेरेपी! जरूरी है भाई।
> टायर बोले – "अरे मालिक, मैं सीधा चलना चाहता हूं! ये खिंचाई क्यों हो रही!"
➡️ गाड़ी एक तरफ खिंच रही = टायर साइड से घिसेगा
➡️ हिलती है = टायर बोलेगा – "मैं कांप रहा हूं!"
👉👉✅ भाई की टायर-गुरु गारंटी:
हवा सही रखो ग्रिप और माइलेज सही।
रोटेशन कराओ सब टायर बराबर घिसेंगे।
स्मूथ चलाओ टायर लंबी उम्र तक टिकेगा।
रोज़ वॉशिंग कचरा निकलेगा, साइड कट बचेगा।
ऐलाइनमेंट चेक हैंडलिंग सही, घिसाई कम।
👉👉 टायर का संदेश आपके लिए।👇👇
मैं फटेगा नहीं...
मैं घिस-घिस के तेरा बटुआ चूस लूंगा!" 💸😂
👉👉 अपने गाड़ी वाले दोस्तों के साथ शेयर जरूर करना।🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏❣️💞

Want your business to be the top-listed Autos & Automotive Service in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Plot No 1, Q-1/61, Budh Vihar, Main Kanjhawala Road, (opposite Fair Deal Maruti Showroom)
Delhi
110086

Opening Hours

Tuesday 10am - 8pm
Wednesday 10am - 8pm
Thursday 10am - 8pm
Friday 10am - 8pm
Saturday 10am - 8pm
Sunday 10am - 8pm