Deepak Kumar Sehrawat
17/02/2026
"संघर्ष ही पहचान है, संगठन ही सम्मान है…
जब नेतृत्व मजबूत हो, तो हर समस्या का समाधान है।"
लोकतांत्रिक अध्यापक मंच तथा जॉइंट एससी–एसटी टीचर्स फ्रंट (Team Phogat) के नेतृत्व में आज एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
लोकतांत्रिक अध्यापक मंच के अध्यक्ष एवं GSTA में प्रेसिडेंट पद के प्रत्याशी आदरणीय Krishna Kumar Fogat जी के नेतृत्व में जिला North West B2 के माननीय डी.डी.ई. श्री सुरेश चंद मीणा जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका जिले में हार्दिक स्वागत , सम्मान किया गया।
बैठक के दौरान जिले के अध्यापकों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सकारात्मक चर्चा हुई। विशेष रूप से —
MACP से संबंधित प्रकरण
विजिलेंस से जुड़ी लंबित फाइलें
Abroad NOC (विदेश जाने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र) से संबंधित लंबित मामले
माननीय श्री सुरेश चंद मीणा जी ने आश्वस्त किया कि सभी लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा तथा उन्हें समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने अध्यापकों की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया।
साथ ही, हम आदरणीय Suresh Chandra Meena जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हैं। आपका व्यक्तित्व एक मेहनती, कर्मठ एवं शिक्षक-हितैषी अधिकारी के रूप में हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आपने सदैव अध्यापकों की समस्याओं को प्राथमिकता दी है और उनके समाधान हेतु संवेदनशील एवं सकारात्मक भूमिका निभाई है।
Loktantrik Adhyapak Manch और आपका सहयोगात्मक संबंध न केवल सराहनीय है, बल्कि व्यवहारिक रूप से अत्यंत प्रभावी भी है। शिक्षक हित आपके लिए केवल दायित्व नहीं, बल्कि प्रथम कर्तव्य है — और यही आपकी प्रतिबद्धता को विशेष बनाता है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहे —
श्री आर.आर. सिंह जी – कोषाध्यक्ष, लोकतांत्रिक अध्यापक मंच
श्री मनजीत सोलंकी जी – जिला उपाध्यक्ष, नॉर्थ वेस्ट B2
श्रीमती पूजा रानी – प्रत्याशी, एग्जीक्यूटिव मेंबर, नॉर्थ वेस्ट B2
श्री जितेंद्र मीणा – प्रत्याशी, एग्जीक्यूटिव मेंबर, नॉर्थ वेस्ट B1
दीपक सहरावत – जिला अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी प्रत्याशी, नॉर्थ वेस्ट B2
यह बैठक संगठन की सक्रियता, संवादशीलता एवं अध्यापकों के हितों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।
Team Phogat का स्पष्ट संकल्प है —
"अध्यापक सम्मान, अधिकार और समाधान।"
संगठन निरंतर अध्यापकों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए, प्रशासन के साथ सकारात्मक संवाद और प्रभावी पहल के माध्यम से समाधान की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
✊ एकजुट रहें – संगठित रहें – मजबूत रहें
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Delhi
110085