Alchemist Science

Alchemist Science

Share

01/02/2022

(1.) जिसका जन्म 1,10,19,28 तिथि को हुआ हो, उसका मूलांक एक होता है। ऐसे लोगों का स्वभाव राजा महाराजाओं की तरह होता है। ऐसे लोगों को गुस्सा जल्दी आता है।। ऐसे लोगों की छोटे-मोटे कामों में रुचि नहीं होती है।

(2.) जिसका जन्म 2,11,20, 29 तिथि को होता है, उसका मूलांक दो होता है। ये लोग सौम्य और संवेदनशील होते हैं। ऐसे लोग ख्याली पुलाव पकाते हैं और दिन में ही सपने देखते हैं। ये चंचल स्वभाव के होते है, स्थिर नहीं रहते । इनका मन एक स्थान पर स्थिर नहीं रहता।

(3.) जिसका जन्म 3,12,21,30 तिथि को होता है, उसका मूलांक तीन होता है। ऐसे लोग ज्ञानी और स्पष्टवादी होते हैं। जो मन में आता है, बिना किसी लाग-लपेट के बोल देते हैं। इनका कला के प्रति रुझान होता है।

(4.) जिसका जन्म 4,13,22,31 तिथि को होता है, उसका मूलांक चार होता है। ये लोग मेहनती (परिश्रमी) होते हैं। ये अनुशासनप्रिय होते हैं और एक जगह शान्त नहीं बैठते।

(5.) जिसका जन्म 5,14,23 तिथि को होता है, उसका मूलांक पाँच होता है। ऐसे लोग स्वभाव के भोले-भाले होते हैं। इनकी अभिव्यक्ति सर्वथा सुदृढ होती हैं। ये लोग मिल-जुलकर रहना पसन्द करते हैं।

(6.) जिसका जन्म 6,15,24 तिथि को होता है, उसका मूलांक छः होता है। ऐसे लोग अपना काम दूसरों से करवाना जानते हैं। इसके लिए ये लोग छल-बल से भी काम ले लेते हैं। इनकी सौन्दर्य के प्रति गहरी रुचि होती हैं।

(7.) जिसका जन्म 7,16,25 तिथि को होता है, उसका मूलांक सात होता है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में दूसरे लोगों के धोखों का सामना करना पडता है। ये स्वभाव से मिलनसार और अच्छे होते हैं।

(8.) जिसका जन्म 8,17,26 तिथि को होता है, उसका मूलांक आठ होता है। ये लोग रहस्मयवादी प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें समझना आसान नहीं होता।गलत तरीके से कमाया धन ऐसे लोगों के पास नहीं टिकता।

(9.) जिसका जन्म 9,18,27 तिथि को होता है, उसका मूलांक नौ होता है। ये लोग समाज-कल्याण की भावना से ओत-प्रोत होते हैं, किन्तु ये बहुत जल्दी उत्तेजित भी हो जाते हैं।

Thanks & Regards

Guruji Gautam Rishi
(ALCHEMIST SCIENCE)
(Vastu & Palmist Consultant)
E-mail:- [email protected]

Want your university to be the top-listed University in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Delhi
201301