Shwet Prem Ras
11/05/2026
ये थी वृन्दावन के सुप्रसिद्ध मन्दिर गोपेश्वर महादेव की सेवायत पुजारी ।
ध्यान दीजिए ।
गोपेश्वर *महादेव* ।
यह कई वर्षों से महादेव की पूजा में थी ।
इनकी मृत्यु कैसे हुई ???
Accident से और वह भी Bike के टक्कर से ।
ध्यान दीजिए ।
यह वही महादेव हैं जिनके विषय में कहा जाता है कि अकाल मृत्यु नहीं होगी ।
और इसकी प्रमुख पुजारी की मृत्यु कैसे हुई ????
Accident से ।
जिसे आप लोग अकाल नाम देते हैं ।
*अकाल मृत्यु वो मरे, जो काम करे चंडाल का। काल भी उसका क्या करे, जो भक्त हो महाकाल का ।।*
ध्यान दीजिए ।
न इसका काम कोई चांडाल का था ।
न ही कोई यह अभक्त थी ।
महाकाल की ही भक्त थी ये ।
लेकिन क्या हुआ ???
आप लोगों के हिसाब से अकाल मृत्यु हुई ।
यह उन बाबाओं बुबियों के मुँह पर तमाचा है करारा वाला जिन्होंने ऐसे घटिया सिद्धांत जन जन में व्याप्त किये हैं ।
और देखिये सबसे बड़ी बात , इसकी मृत्यु वृन्दावन में हुई ।
लो ! और सोने पर सुहागा ।
इसलिए इन सब कुटिल सिद्धांतों ने केवल और केवल सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों का ह्रास किया है ।
इन्हीं सिद्धांतों के कारण लोग नास्तिक बनते हैं , धर्म परिवर्तन के मूल कारण यही बाबा लोगों की कुत्सित philosophy है जो भोली भाली जनता को बरगलाती है ।
इसलिए सिद्धांत को सदा साथ रखिये तो कभी कुछ नहीं होगा ।
केवल वेदों शास्त्रों की philosophy के साथ साथ भगवदप्राप्त महापुरुषों की philosophy पर विश्वास करना सीखिये ।
अन्यथा एक दिन सब धर्म से च्युत होने लगेंगे ।
यही हाल वृन्दावन के नाव हादसे में हुआ जिसमें 16 लोगों की जान चली गयी ।
इसके बाद किसी बाबा ने सामने आकर अपनी philosophy को नहीं बताया कि राधा राधा करने से यम के द्वार से बच जाओगे ।
वृन्दावन में किसी भी प्रकार मरने से भगवदप्राप्ति हो जाएगी ।
सांत्वना तक किसी बाबा ने नहीं दिया जिन बाबाओं का कहना था कि -
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने
मंत्र से मृत्यु नहीं होगी ।
इन सब सिद्धांतों से बाहर निकलिये आप लोग और सही सही वेदों शास्त्रों के सिद्धांतों का पालन करिये अन्यथा नास्तिक बनने में कोई देर नहीं लगेगी ।
मैं जानता हूँ सदियों से क्या हज़ारों वर्षों से ग़लत ग़लत सिद्धांत शास्त्र , भगवान और सन्तों महापुरुषों के प्रति डाले गए हैं , वह जल्दी नहीं निकल सकती और उन धारणाओं के टूटने पर दर्द भी होता है , बहुत कष्ट होता है ।
लेकिन उस कष्ट से बहुत असंख्य गुना अच्छा है कि 84 लाख योनियों के कष्ट से मुक्त हो जाओ ।
धीरे धीरे सिद्धांतों को हृदयंगम करिये तभी साधना मार्ग में दौड़ेंगे ।
गौरांग महाप्रभु ने कहा -
सिद्धांत बलिया चित्ते ना करे आलस ।
सिद्धान्त समझने में आलस्य मत करो ।
कुल्हाड़ी को धार देने में आलस्य मत करो ।
इसलिए सब लोग सही सही तत्त्वज्ञान से सम्बन्ध रखिये ।
श्वेताभ पाठक
Shwetabh Pathak
Shwet Prem Ras
www.shwetpremras.in
#वायरल #वृन्दावन
10/05/2026
मन भज नित सीताराम रे !
ममतामयी श्रीमात जानकी , रघुनन्दन सुखधाम रे !
गौर वरनि मिथिलेश कुमारी , अवध बिहारी श्याम रे !
पतिव्रताहूँ जनकनंदिनी , पुरूषोत्तम श्रीराम रे !
प्राणप्रिया जोइ रघुनन्दन की , पुनि प्यारे सिय बाम रे !
सिंहासन आरूढ़ि दोउ जब , लखि लाजत शत काम रे !
कहत “श्वेत” मन भेद न दोउ मंह , एकहुँ दोउ श्रीधाम रे !
- Shwetabh Pathak ( श्वेताभ पाठक )
Shwet Prem Ras
#वायरल #राम
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Delhi