Man redefined
31/12/2025
जहाँ ग़म भी ना हो ! बस प्यार ही प्यार मिले 🧿
#न्यूयर
29/05/2025
Never accept disrespect, no matter how small it may seem or how close the person is. Even in a relationship of just three months, small signs of poor behavior can grow into bigger issues if ignored. Tolerating such behavior teaches others that it’s acceptable—so it’s important to set clear boundaries early on.
05/05/2025
आज रविवार था, थोड़ा सा बारिश का सा मौसम था। सुबह मन किया — चलो, खुद के लिए कुछ अच्छा कर लेते हैं। एक बढ़िया शर्ट खरीद लेते हैं, काफी दिन हो गए। गाड़ी उठाई और निकल पड़ा।
अभी मोहल्ले की गली से निकला ही था कि फोन की घंटी कान में बम की तरह फूटी:
सर, हम थर्ड स्पेस रेस्टोरेंट से बोल रहे हैं। हमारा शुद्ध शाकाहारी पंजाबी फूड फेस्टिवल चल रहा है।
आपने पिछली बार दही के कबाब खाए थे और कॉमेंट बुक में बहुत तारीफ लिखी थी!
मैं बोला, भाई, दही के कबाब खाए थे, शादी नहीं की थी तुम्हारे रेस्टोरेंट से! फोन काटा, गाड़ी फिर आगे बढ़ी।
अभी दो सिग्नल ही पार किए होंगे कि फिर एक और कॉल –
सर, आप डेढ़ साल पहले हमारे यहाँ से स्पोर्ट शूज लिए थे… अब तक तो घिस ही गए होंगे! नया स्टॉक आया है, देख लीजिए…
अब दिमाग में आग लग गई। तुम्हारे सॉफ्टवेयर को क्या मेरी एड़ियों का एक्स-रे भी दिखता है?
सर, हमारे AI मॉडल से पता चलता है ग्राहक की खरीद की उम्र…
अरे ओ डेटा वाले शेर! मेरी चप्पल घिसी या नहीं, ये मेरा विषय है, तुम्हारा नहीं! और क्या अब तुम कहोगे कि मोजे भी बदलिए?
फोन फिर काट दिया।
तीसरी कॉल —सर, हम टी सी एस मारुति से बोल रहे हैं, आपकी एर्टिगा कार की सर्विस ड्यू है… छह महीने हो गए!
अब तो गुस्सा फट पड़ा… देखिए भैया, मैं कार की सर्विस कराऊँ या उसे ऐसे ही खड़ी रखूं, वो मेरी मर्ज़ी है। आप कौन होते हो मुझे याद दिलाने वाले?
अब आत्मा हिल चुकी थी।
अगली कॉल –सर, एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल से बोल रहे हैं, आपकी लास्ट हेल्थ चेकअप रिपोर्ट 11 महीने पुरानी है। BP और शुगर का फिर से टेस्ट करवा लीजिए…
अब मेरा धैर्य जवाब दे चुका था। क्या मेरे खून की नब्ज़ भी तुम्हारे सर्वर से जुड़ी है? क्या अब मैं साँस भी सिस्टम से पूछ के लूँ?
फोन काटा… और मोबाइल को गाड़ी की डैशबोर्ड पर रख दिया।
किसी तरह मैं शो रूम पहुँचा। शर्ट पसंद की — बढ़िया लिनेन फैब्रिक था। काउंटर पर गया।
सर, मोबाइल नम्बर दे दीजिए। 25% डिस्काउंट मिलेगा…
मैंने उसकी आँखों में झाँका और कहा:
भाई, मेरे प्राण ले लो, मोबाइल नम्बर मत माँगो।
उस नंबर की वजह से अब मेरी प्राइवेसी की चटनी बन चुकी है!
सर, इतना गुस्सा क्यों?
इस नंबर से सब कुछ ट्रैक हो रहा है —
मैंने पनीर कब खाया, किसके साथ खाया, कितने दाने छोड़े,
कितने कदम चले, कितनी नींद ली, कौनसा टेस्ट करवाया…
अब डर लग रहा है कि कहीं कोई ये न कह दे —
सर, 60 की उम्र हो गई है…
सुन्दर-सी बाँस की पर्यावरण-फ्रेंडली अर्थी बुक कर लीजिए,
अभी ऑफर चल रहा है — लकड़ी फ्री, कर्मकांड साथ में।
अब निर्णय मेरा है —
शर्ट भले महंगी खरीद लूँ,
पर मोबाइल नम्बर?
कभी नहीं दूँगा…
01/05/2025
Jahaan ego ho, wahan rishtey sirf 2 minute ke mehmaan bante hain.
Chutkara chahiye? Pehchaaniye asli problem.
Follow for more hard-hitting truths —
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Address
Delhi
110004