Ground Report
06/06/2026
भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: शीतलापुर में छापेमारी कर 76 बोरी अवैध कद्दू का बीज बरामद
भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी और घुसपैठ को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के शीतलापुर में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने देर रात एक बड़ी छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में अवैध कद्दू (काशीफल) के बीज बरामद किए हैं।
प्रशासन द्वारा जब्त की गई इस खेप में कुल 76 बोरियां शामिल हैं, जिन्हें नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारतीय सीमा में खपाने की तैयारी थी। सीमा पर अचानक हुई इस सख्त कार्रवाई से सीमावर्ती इलाकों के तस्करों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
सुरक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एसएसबी की झुलनीपुर (22वीं वाहिनी) और शीतलापुर सीमा चौकी की टीम को मुखबिर से पक्की सूचना मिली थी कि तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल से भारी मात्रा में कद्दू के बीज की खेप भारतीय सीमा में पार कराने वाले हैं।
सूचना मिलते ही मुस्तैद जवानों ने शीतलापुर क्षेत्र के संदिग्ध रास्तों पर नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान तस्करों की संदिग्ध हलचल दिखाई दी। सुरक्षा बलों को अपनी ओर आता देख और खुद को घिरा पाकर तस्कर रात के अंधेरे और भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर माल छोड़कर मौके से भागने में सफल रहे।
भारत में बंधक बनाकर नेटवर्क मार्केटिंग ठगी में धकेले गए 453 नेपाली नागरिक मुक्त, नेपाल प्रशासन को सौंपे गए
सड़क पर लापरवाही पड़ी भारी, सिसवा पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला ₹29 हजार शमन शुल्क
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Delhi