SBlive
दिल्ली की भाजपा सरकार ने 25 मार्च 2025 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपना पहला बजट पेश किया। सीएम रेखा गुप्ता ने बजट भाषण में ऐलान किया कि दिल्ली का 2025-26 का बजट एक लाख करोड रुपए का होगा। पिछले वित्त वर्ष 2024 25 की तुलना में यह बजट 31.5 फीसदी अधिक बजट है।
दिल्ली में पहली बार ₹1 लाख करोड़ का बजट!
दिल्ली के बजट से जुड़े बड़े ऐलान :
★ दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
★ हर गर्भवती महिला को 21 हजार रुपए दिए जाएंगे।
★ आयुष्मान योजना के लिए 2144 करोड़ का बजट
★ आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख का इलाज मुफ्त मिलेगा।
★ यमुना और सीपेज की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का बजट।
★ जन आरोग्य योजना में 5 लाख का अतिरिक्त बीमा मिलेगा।
★ 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे।
★ कनेक्टविटी सुधार के लिए 1 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
★ दिल्ली में 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोले जाएंगे।
★ दिल्ली में सड़कों के सुधार के लिए 3800 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
★ झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए DUSIB को 696 करोड़ दिए जाएंगे।
★ दिल्ली में नई औद्योगिक और वेयर हाउसिंग नीति लाई जाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आशा किरण होम में बच्चों के साथ मनाई होली :
13 मार्च 2025 को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आशा किरण होम (सैक्टर - 1, रोहिणी, दिल्ली) में बच्चों के साथ होली मनाई। बच्चों को होली का रंग और गुलाल लगाया और साथ ही चॉकलेट देकर बच्चों का दिल जिता। उन्होंने आशा किरण की हर समस्या का संज्ञान लिया। उन्होंने व्यवस्था को देखते हुए बताया की बच्चों के हिसाब से कमरों की कमी है और साथ में पार्कों में हरियाली और बच्चों के लिए झूले होना आवश्यक है। सभी व्यवस्था को देखते हुए उन्होंने आदेश दिया की आशा किरण होम का सौंदर्यकरण जल्द से जल्द किया जाए। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह एवं रिठाला क्षेत्र के विधायक कुलवंत राणा, नार्थ वेस्ट डीएम अंकिता आनंद भी उपस्थित रहें।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the business
Website
Address
Delhi