Independent Reporter

Independent Reporter

Share

Photos 09/05/2021

दिल्ली पुलिस कर रही मनमानी विनोद कुमार गुप्ता/दिल्ली!! दिल्ली पुलिस कर रहीं है मनमानी सीनियर सिटीजन को भी नहीं बख्शा शाहदरा निवासी सुभाष जैन सुबह सब्जी लेने गए वहां पर एड,एस एच ओ शाहदरा ने उन के साथ बत्तमिजी की वो कहते रहे की मै हार्ट पेशेंट हुं और वो नहीं माने और शाहदरा थाने ले जाकर बत्तमीजी की फ़िर उन का 2000 हजार का चालान कर दिया एक तो बेरोजगारी ऊपर से बुजुर्ग क्या यहीं हाल है दिल्ली पुलिस का जो ये कहती आप के साथ जब गरीब आदमी की नौकरी नहीं है वो चालान भरे या अपना पेट भरे या घर चलाए हैै कोई सोचने वाला क्या होगा गरीब मजदूर का कैसे चलेगा उस का चूल्हा हैै कोई बताने वाला।

Photos 09/05/2021

सीकर पुलिस अधीक्षक कँवर राष्ट्रदीप ने पुलिस प्रशासन के साथ अजीतगढ़ में निकाला फ्लैग मार्च संवाददाता-ओम शुक्ला!! संपूर्ण लोक डाउन को लेकर आज अजीतगढ़ शहर में कोरोना गाइड लाइन कि पालना में सख्ती बरतने, सभी को घर पर रहने, मास्क लगाने, अनावश्यक बाजार में ना घूमने के दिये गये है सख्त निर्देश मौके पर नीमकाथाना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव, नीमकाथाना वर्ताधिकारी गिरधारी लाल शर्मा, अजीतगढ़ थानाधिकारी सवाई सिंह, नायब तहसीलदार जयपाल सिंह ने भारी पुलिस जाब्ते के साथ निकाला फ्लैग मार्च सीकर पुलिस अधीक्षक ने बताया की कोरोना गाइड लाइन की पालना न करने वाले को अब नहीं बख्शा जाएगा, शहर में फ्लैग मार्च निकालते हुए दो पहिया वाहन चालकों को सैनिटाइजर व मास्क वितरण करते हुए, 10 तारीख से होने वाले संपूर्ण लॉकडाउन में सभी आम जन को पुलिस प्रशासन का करना है सहयोग, शादी समारोह पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध व आमजन को गाइड लाइन की सख्ती से पालना के आदेश दिये है।

Photos 07/05/2021

ग्रामीणों ने पूर्व प्रत्याशियों को नकारा नवयुवक को बनाया ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव/आजमगढ़!! सपा नेता अख‍िलेश यादव के आजमगढ़ जिले के ठेकमा ब्लॉक के परसौली गांव के रहने वाले 27 वर्षीय जितेंद्र सरोज पुत्र सभाजीत सरोज ने 7 धुरंधर प्रत्याशियों को चुनाव हराकर पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख आख‍िलेश यादव के गढ़ में त्रिस्तरीय चुनाव में जहां प्रत्याशियों की होड़ लगी रही। वहीं आजमगढ़ जिले में एक 27 वर्षीय नौजवान युवक ने जीत का परचम लहरा कर सबको चौंका दिया है, क्योंकि इस युवक ने 7 युवा प्रत्याशियों को मात देकर 110 वोटों से अपना परचम लहराया और कहा कि वह बराबर गांव के लोगों की सेवाएं करते थें और अब जनता ने उन्हें मौका दिया है तो वह और भी बेहतर तरीके से जनता की सेवा करेंगे। आजमगढ़ जिले के ठेकमा ब्लॉक के परसौली गांव की रहने वाले नवयुवक जितेंद्र सरोज की बचपन से ही सोच थी कि वह अपने गांव के लोगों का विकास करेंगे। वह अपने स्तर से जो भी संभव मदद हो सकती थी वह गांव के लोगों के लिए करते थें। गरीब लोगों सहायता व अन्य कार्यक्रमों में उनकी मदद भी करते थें। गांव में किसी भी गरीब को उच्च वर्ग के लोगों से परेशान किए जाने पर सबसे पहले आगे आकार उन्हे न्याय दिलाते थे। गांव के लोगों की समस्या का निवारण करने के लिए हर संभव प्रयास करते थे। जितेंद्र सरोज के पिता और छोटे भाई धर्मेंद्र सरोज सब्जी विक्रेता हैं। गांव में जो भी आदमी परेशान पीड़ित दिखता था वह उसकी मदद के लिए बराबर खड़े रहते थे। उनके मन में गांव के विकास के लिए एक सोच आई और उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया और 7 राजनीति में धुरंधर प्रत्याशियों के बीच खुद ही मैदान में कूद पड़े। गांव की जनता और युवाओं ने सब को नकारते हुए जितेंद्र के सिर पर जीत का ताज पहना दिया। वहीं जब इस जीत के बाद जितेंद्र से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह गांव के विकास के लिए बराबर खड़े रहते थे। अब तो गांव के लोगों ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। अब वह गांव में हर एक वह संभव प्रयास करेंगे जो गांव में नहीं है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव के बारे में और गांव के लोगों के बारे में काफी सोचते रहते हैं और जो भी संभव मदद होती है वह भी यह अपने स्तर से करते हैं। शायद यही वजह रही कि गांव के लोगों ने इन्हें गांव का प्रधान चुना और अब लोगों को यह उम्मीद है कि गांव में जो विकास अब तक नहीं हुआ है वह गांव में होगा और गांव की सूरत और सीरत दोनों ही बदलेगी।

Photos 07/05/2021

सहसपुर नवागाव मे किया सेनेटायर का छिड़काव ओमकेश पान्डेय/साल्हेवारा!! सहसपुर नवागाव मे किया सेनेटायर का छिड़काव. साल्हेवारा के करीबी गांव सहसपुर मे करोना संक्रमण के बढ़ते क्रम को देखते हुए. सरपंच मूलेस्वरी अनुज पटेल व सचिव सुरेश झारिया ने अपने पंचायत में हर एक कोना - कोना सेनेटाइजर से छिड़काव कराया. वही इस महामारी को देखते हुये भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष भाई आमिर खान ने सोचा इस महामारी मे गाव वालो को रासन दिया जाय व रासन दिया व सबको जागरूक किया वेकसिन लगाने को व माक्स पहनो करके बोला. रासन मे एक हप्ते का रासन दिया. दाल चावल. शक्कर चाय पत्ती साबुन तेल नमक आदि. राजनांदगांव जिला के अंतर्गत वनांचल क्षेत्र ग्राम सहसपुर व आश्रित ग्राम नवागांव मे संक्रमण के बढ़ते रूप को देखते हुए सचिव सरपंच ने सेनेटाइजर का छिड़काव कराया व सभी को होम आइसोलेशन रहने को कहा सचिव.सुरेश झारिया ने बताया करोना नाम की जो महामारी फैली है हमारे गांव में इसके बचाव के लिए हम को सुरक्षा की जरूरत है हमें जितना हो सके हम आइसोलेशन रखे अपने आप को. सभी गांव वासियों से कहा व लगातार तीन-चार दिनों से हमारे गांव में सेनेटाइजर का छिड़काव करा रहे हैं व सुधार आ रहा है 20 लोगों का नेगेटिव रिजल्ट भी आया हे.

Want your business to be the top-listed Media Company in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Delhi
110015

Opening Hours

Monday 10am - 6:30am
Tuesday 10am - 6:30pm
Wednesday 9am - 6:30pm
Thursday 10am - 6:30pm
Friday 10am - 6:30pm
Saturday 10am - 6:30am