Navlekh
यह स्वतंत्रता की गाथा है,
वीरों के बलिदान की परिभाषा है।
रक्त से सींची इस धरती ने,
आज़ादी की खुशबू को पाया है।
नमन उन वीरों को है,
जिन्होंने जान की बाज़ी लगाई,
फांसी के फंदे को गले लगाया,
तब कहीं यह धरा मुस्काई।
बापू के सपनों की धरती है,
जिसमें सत्य और अहिंसा का मेल है।
हर दिल में बसा है राष्ट्रप्रेम,
हर जीवन में यह अमिट खेल है।
शहीदों की शौर्य कहानी है,
उनकी कुर्बानी से बनी यह जवानी है।
आओ हम सब मिलकर गाएं,
स्वतंत्रता का यह अमर गान है।
विकास की राह पर चलें,
हर कदम पर नूतन ज्योति जलाएं।
भारत को ऊँचाई पर ले जाएं,
यह हमारी पहचान बनाएं।
आज़ादी का यह पर्व अनमोल है,
हर हिंदुस्तानी का इसमें रोल है।
मातृभूमि का कर्ज चुकाएं,
इस जीवन को देश के नाम करें।
23/05/2024
बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the public figure
Telephone
Address
Delhi
110054