Inside Thought

Inside Thought

Share

19/04/2025

मुझें अच्छी फ़िल्में और गाने सुनने का आदत है, तो जब भी थोड़ा अकेला महसूस करता हूँ या थोड़ा बहुत समय होता है तो कोई अच्छी फ़िल्म देखने की कोशिश करता हूँ,
तो आज मैने तमिल फ़िल्म “ड्रैगन” जो नेटफ़्लिक्स पर हिंदी मे डब्ड हुई थी वो देखा।
क्या आपने कोई ऐसी फ़िल्म देखी है जिसके कहानी मे आप खो गए हो या फिल्म में आने वाले अगले सीन के लिए इतना एक्साइटमेंट हुए हो ,तो आपके ये फिल्म देखनी चाहिए।
फ़िल्म शुरू होता है एक स्कूल में D Raghvan(ड्रैगन) नाम के स्टूडेंट जिसको बारहवीं क्लास में 96% मार्क्स लाने को लेकर गोल्ड मेडल मिलता है , मेडल मिलने के बाद लड़का अपनी क्लास के एक लड़की को अपने प्यार का इज़हार करता है मगर लड़की उसको ये बोल के रिजेक्ट कर देती है कि उसको Bad Boys' ही पसंद है , फिर लड़का थोड़ा हर्ट होता है और अपना इरादा बदलता है कि आज से कॉलेज का सबसे बड़ा Bad Boys' वो बनेगा ताकि उसको भी लड़की लोग भाव दे , जो लड़का पढ़ने में बहुत अच्छा होता है वो अचानक से Bad Boys' बनने को ठान लेता है।

अब वो अपना नाम D Raghvan से ड्रैगन कर लेता है उसको एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन तो मिल जाता है, मगर वो वहां पढ़ाई छोड़कर मौज मस्ती, नशा और मारपीट करता है जिसके वजह से वहां के प्रिंसिपल उसको कॉलेज से सस्पेंड कर देते हैं, तभी कृति जो ड्रैगन से कॉलेज में प्यार करती है वो प्रिंसिपल से रिक्वेस्ट करती हैं कि सर इसके सस्पेंड होने से इसका करियर खराब हो जाएगा इसको इक चांस दे दीजिए तो प्रिंसिपल बोलते है कि तीन महीने में फाइनल एग्जाम है अगर ये बिना क्लास बंक किए 100% अटेंडेंस से क्लास अटेंड करेगा वो मै इसके एग्जाम का हॉल टिकट दे दूंगा ,
मगर ड्रैगन को ये शर्त मंजूर नही होता है और वो कॉलेज छोड़कर आवारागर्दी करने लगता है।

अब ड्रैगन के लाइफ एक ऐसा मोड आता है जिसमे कृति जिससे ड्रैगन प्यार करता है वो आकर बोलती है कि "मेरी शादी तय हो गई है और मुझे उस रिश्ते को माना करने का कोई वजह नहीं था" , अब ड्रैगन एकदम से सुन: पड़ जाता है ये सब सुनकर उसके होश उड़ जाता है ,वो गुस्से में बोलता है
"तुम प्यार मुझसे करती थी और अब शादी किसी और से कर रही हो क्यों" तो कृति बोलती है कि "क्योंकि तुम एक फेलियर हो और मैं अपनी पूरी लाइफ एक फेलियर के साथ नही गुजारना चाहती" तो ड्रैगन बोलता हैं कि" तुम ही ना इस फेलियर को कॉलेज से ही प्यार करती थी क्यों" तो कृति बोलती है "तुम एक अच्छा प्रेमी हो सकते हो मगर एक अच्छा लाइफ पार्टनर नही हो सकते राघवन " , "मेरी जिस लड़के से शादी हो रही है उस लड़के का अच्छा नौकरी,घर,गाड़ी और एक लाख बीस हजार रुपए सैलरी है"
ड्रैगन बहुत कोशिश करता है कृति को रोकने और समझाने की मगर आख़िरकार कृति चली जाती है।
अब ब्रेकअप के बाद ड्रैगन बहुत उदास और अकेला अकेला सा रहने लगता है क्योंकि कृति उसकी 6 साल की प्यार होती है , ड्रैगन को कृति की एक लाइन दिल पर लग गई थी कि उसका होने वाले हसबैंड को एक लाख बीस हजार रुपए सैलरी मिलती हैं, अब ड्रैगन को एक जिद्द हो जाता है कि मुझे कैसे भी एक लाख बीस हजार एक रुपए कमाने है यानी उसके हसबैंड से एक रुपया ज्यादा , और वो इधर उधर कोशिश करने लगता है , अब क्योंकि ड्रैगन की कॉलेज की डिग्री भी अधूरी रहती रहती है तो इतने बड़े पैसे वाले काम और कंपनी मिलना मुश्किल होता है।
ड्रैगन को एक आदमी मिलता है जो फेक डिग्री बनाकर ऐसे बड़े बड़े कंपनी मे जॉब लगवा देता तो ड्रैगन उस आदमी से मिलता है जो इस काम के लिए ड्रैगन से दस लाख रुपए चार्ज करता है, ड्रैगन कैसे भी अपने मम्मी पापा से झूठ बोलकर दस लाख रुपए मांगता है और उसके पापा अपनी गाँव की जमीन बेचकर ड्रैगन को दस लाख रुपए दे देते है।
ड्रैगन का जैसे तैसे उस कंपनी में इंटरव्यू सफल हो पाता है और और उसको साल का 16 लाख रुपए का नौकरी मिल जाता है। ड्रैगन को भले ही फेक डिग्री से उस कंपनी नौकरी मिली हुई होती है मगर ड्रैगन बहुत डेडीकेशन और मेहनत से उस काम को करता है और बहुत जल्दी जल्दी उसकी कंपनी में प्रमोशन भी मिलने लगता है अब इसकी सैलरी महीने के ढाई लाख हो चुका होता है। ड्रैगन का एकदम से लाइफ स्टाइल ही चेंज हो जाता है, नया फ्लैट, गाड़ी सब कुछ अच्छा चल रहा होता है तभी।

03/11/2024

जब उसके हाथों का पकड़ ढीला महसूस हुआ,
तभी समझ आया की शायद ये वहीं मोड़ है जहाँ से मुझे रास्तें बदलने ही होंगे…

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Delhi