Desh Times

Desh Times

Share

04/09/2022

दिनाक: 04/09/2022
देश टाइम्स (बिहार)
समाजसेवी को फर्जी केस में नामजद करने की हो जांच :इंडियन नेशनल लीग के प्रदेश प्रवक्ता सूरज यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा डीजीपी से मांग की है कि खगड़िया के समाज सेवी संजय खंडेलिया को खगड़िया थाना एक आगलगी में नामजद किये जाने का विरोध करते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि खगड़िया पुलिस अधीक्षक के द्वारा कुछ लोगों साथ चक्रव्यूह रखकर संजय खंडेलिया का नाम इस घटना में डाला गया है, ताकि आने वाले खगड़िया नगर परिषद् चुनाव से उनको दूर किया जा सके। बतातें चलें कि संजय खंडेलिया की पत्नी मीना गुप्ता खंडेलिया खगड़िया के वार्ड नंबर 07 की निवर्तमान पार्षद हैं एवं उनकी माता वार्ड नंबर-10 से पार्षद है। चुनाव के हार के डर से आगलगी की घटना में खंडेलिया जी को आरोपित बनाया है जो जांच का विषय है। इंडियन नेशनल लीग का प्रतिनिधिमंडल बल्द ही खगड़िया दौरे पर जाकर संजय खंडेलिया के परिवार से मिलेगा। अगर खंडेलिया परिवार को न्याय नहीं मिला तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
RPTBY: M T RAZA
(DESH TIMES)

08/04/2022

दिनाक: 8/04/2022
पटना बिहार
बिरौली कॉलेज के निदेशक को हाईकोर्ट ने हटाने का दिया आदेश.....................................................................................
समस्तीपुर जिला के पूसा प्रखंड में स्थित बिहार सरकार शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित ग्रामीण प्रतिष्ठान बिरौली के निदेशक विनोद कुमार सुमन को माननीय उच्च न्यायालय पटना ने राज्यसरकार को हटाने का आदेश दिया है, मामला यह था कि बर्ष 2016 में विनोद कुमार सुमन की नियुक्ति शिक्षा विभाग के द्वारा आनन फानन में किया गया था , इस फर्ज़ी नियुक्ति के मामले को ले कर दरभंगा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी व समाजसेवी फैसल अहमद ने उच्च न्यायालय पटना में इसके खिलाफ मामला दायर किया था, उसके उपरांत पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी.बी. बजंत्री ने शिक्षा विभाग बिहार सरकार को निदेशक पद से हटाने का आदेश दिया है साथ ही निदेशक पद पर नये सिरे से नियमानुसार बहाल करने का आदेश दिया है। श्री अहमद ने कहा कि निदेशक विनोद कुमार सुमन की नियुक्ति शिक्षा विभाग ने अवैध रूप से की थी, इनकी नियुक्ति में फर्जीवाड़ा किया गया था, बर्ष 2018 में हमने इस मामले को शिक्षा विभाग बिहार सरकार से जाँच की मांग की थी, इस जांच बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, तत्कालीन विधायक अशोक राम, पूर्व शिक्षा मंत्री नवल किशोर शाही , राजद विधायक भाई वीरेंद्र एवं समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने राज्य सरकार से इस मामले में जाँच की माँग की थी। निदेशक के कार्यकाल में काफी फर्ज़ीवाड़ा, छात्र -छत्राओं के साथ भेदभाव , विद्याथिर्यों से अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया था जिसको लेकर कई महीनों तक अनशन तालाबंदी जैसे आंदोलन होते रहे हैं।।।
RPT BY: M T RAZA

03/02/2022

दिनाक: 3/02/2022
सिलीगुड़ी के प्रेम कुमार सिंह का चयन नेशनल टूर्नामेंट में..
नई दिल्ली | दार्जिलिंग जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा सिलीगुड़ी के खिलाड़ी प्रेम कुमार सिंह का नाम 66वीं जूनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 जो तमिलनाडु के डिंडीगुल में 24 फरवरी से 28 फरवरी तक खेला जाएगा इस नेशनल टूर्नामेंट के लिए एकमात्र नाम शामिल किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम कुमार सिंह सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 41 शास्त्री नगर के रहने वाले हैं, इस बात की जानकारी देते हुए दार्जिलिंग जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव फैजल अहमद ने कहा कि प्रेम कुमार सिंह बॉल बैडमिंटन के अच्छे जूनियर खिलाड़ी है, उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है, इसलिए इनका नाम पश्चिम बंगाल की टीम में शामिल किया गया है तथा पश्चिम बंगाल की टीम 66 वी जूनियर नेशनल बोर्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेगी इधर पश्चिम बंगाल टीम शामिल होने वाले प्रेम कुमार सिंह ने बताया कि हमारे मेहनत एवं अपनी मां रंभा कुमारी सिंह एवं मासी लवली सिंह ने हमें खेल के प्रति जागरूक किया था आज हम राज्य के टीम में नेशनल स्तर पर जा रहे हैं यह मेरे लिए वरदान से कम नहीं है।
जिला सचिव फैजल अहमद ने कहा कि प्रेम कुमार सिंह काफी प्रतिभा वाले खिलाड़ी है जिला संघ को काफी खुशी है कि राज्य संघ ने हमारे खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है प्रेम कुमार सिंह का चयन होने पर दार्जिलिंग जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष गोपाल ओझा,उपाध्यक्ष संजीव थापा, अरुण तमांग, रोशन लामा, अर्जुन राय इत्यादि ने खुशी जाहिर की है।
RPT BY: M T RAZA (Desh Times)

अगर घर मिल जाए ये जॅंगल छोड़ देंगे हम! पाकिस्तान से आये हिन्दू प्रवासियों की कहानी! DESH TIMES! RP-MT 22/10/2021

पाकिस्तान से आये हिन्दू प्रवासियों की कहानी! कितने दर्द मे है यह लोग।।अगर घर मिल जाए ये जॅंगल छोड़ देंगे हम!!

अगर घर मिल जाए ये जॅंगल छोड़ देंगे हम! पाकिस्तान से आये हिन्दू प्रवासियों की कहानी! DESH TIMES! RP-MT नमस्कार देश टाइम्स परिवार की तरफ से आपको आने वाले त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं|जब आप अपने त्योहारों में व्यस्.....

Want your business to be the top-listed Media Company in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Delhi