ChannelMahalaxmi
28/04/2026
अक्षय तृतीया को दर्शाते सिक्के का सच https://www.channelmahalaxmi.com/akshay-tritya-10/ via Mahalaxmi
पिछले कई वर्षों से अक्षय तृतीया के अवसर पर यह सिक्का व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी पर जैन ग्रुपों में छा जाता है। टिप्पणी की जाती है कि1818 ई. से ईस्ट इंडिया कम्पनी ने यह एक आने का सिक्का जारी किया।
इसका प्रमाण जानने के लिये चैनल महालक्ष्मी टीम पुहंची ब्रिटिश एम्बेसी में, वहां कुछ पुस्तकों में यह खंगाल ही रहे थे, तभी वहां एक जिम्मेदार अधिकारी से इस बारे में जानकारी ली, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह ब्रिटिश काल या ईस्ट इंडिया कम्पनी द्वारा जारी सिक्का नहीं है। यह भी स्पष्ट किया कि 1818 या उसके आसपास भी ईस्ट इंडिया कम्पनी ने कभी भी जैन तीर्थंकरों या किसी हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर वाले कोई भी सिक्के जारी नहीं किये। यह असली मुद्रा का कोई सिक्का नहीं है। इसलिये कभी भी इस तरह की बात लिखकर पोस्ट जारी नहीं करे। इसकी जानकारी चैनल महालक्ष्मी के एपिसोड नं. 3690 में देखी जा सकती है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the place of worship
Telephone
Website
Address
Patparganj Indl Area
Delhi
110092