Hindustan Bol Raha Hai

Hindustan Bol Raha Hai

Share

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद के 22 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी 16/05/2017

इनकम टैक्स ने मंगलवार सुबह राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 22 ठिकानों पर छापेमारी की है. यह छापे बेनामी संपत्ति के मामले में मारे गये हैं. बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स सुबह 8.30 बजे से ही छापेमारी कर रही है। दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी की प्रॉपर्टी भी शामिल है। लालू यादव के बेटों और दामाद सहित सांसद प्रेमचंद गुप्ता के बेटों के घर पर भी छापेमारी जारी है। बेनामी संपत्ति के मामले में विभाग लालू यादव के दिल्ली-एनसीआर समेत 22 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। लालू यादव के एक हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद गहराने के बाद यह छापेमारी की जा रही है। हाल के दिनों में बिहार में कई बार इस मुद्दे को लेकर सरकार विरोधियों के निशाने पर रही है. सरकार इस बात को लेकर अपना पल्ला झाड़ ले रही थी कि जांच कराना केंद्र सरकार के हाथ में है. अगर उसे लगता है कि कुछ गलत हुआ है तो वो मामले की जांच करा लें. राजद ने आरोपों को खारिज करते हुए मोदी को सभी आरोपों की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की चुनौती दी थी. गौर हो कि बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू परिवार पर बेनामी संपत्ति को लेकर कई आरोप लगाए थे. मोदी ने कहा था कि लालू परिवार ने एक कंपनी के जरिए दिल्ली में 115 करोड़ रुपए की संपत्ति अपने नाम करवा रखी है.

http://hindustanbolrahahai.com/raiding-the-income-tax-department-on-rjd-supremo-lalu-prasads-22-installations/

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद के 22 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी इनकम टैक्स ने मंगलवार सुबह राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 22 ठिकानों पर छापेमारी की है. यह छापे बेनामी संपत्ति के मामले में मारे गये हैं. बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स सुबह 8.30 बजे से ही छापेमार…

जिहाद के नाम पर आतंकवाद फैला रहा है हाफिज सईद- पाकिस्‍तान 16/05/2017

पाकिस्तान के गह मंत्रालय ने न्यायिक समीक्षा बोर्ड से कहा है कि मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज सईद एवं उसके चार साथियों को जिहाद के नाम पर आतंकवाद फैलाने के लिए हिरासत में लिया गया। सईद कल बोर्ड के समक्ष पेश हुआ और उसने बताया कि पाकिस्तान सरकार ने कश्मीरियों की आवाज बुलंद करने से रोकने के लिए उसे हिरासत में लिया। बहरहाल, गह मंत्रालय ने उसकी दलीलों को खारिज कर दिया और तीन सदस्यीय बोर्ड से कहा कि सईद और उसके चार साथियों को जिहाद के नाम पर आतंकवाद फैलाने के लिए हिरासत में लिया गया। न्यायमूर्ति एजाज अफजल खान, न्यायमूर्ति आएशा ए मलिक और न्यायमर्ति जमाल खान मंदोखैल की मौजूदगी वाले बोर्ड ने मंत्रालय को निदेर्श दिया कि वह सईद और उसके चार साथियों-जफर इकबाल, अब्दुल रहमान आबिद, अब्दुल्ला उबैद और काजी कासिफ नियाज को हिरासत में लिए जाने को लेकर 15 को होने वाली अगली सुनवाई पर पूरा रिकॉर्ड सौंपे। बोर्ड ने यह भी कहा कि अगली सुनवाई पर पाकिस्तान के एटॉनीर् जनरल खुद उपस्थित हों। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सईद और उसके चार साथियों को बोर्ड के समक्ष पेश किया था। इस मौके पर सईद के समर्थक अदालत के बाहर जमा थे। सईद के वकील एके डोगर भी मौजूद थे, लेकिन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक ने अदालत के समक्ष खुद ही अपनी दलील रखने का फैसला किया। उसने कहा, सरकार की ओर से मेरे के खिलाफ लगाए गए आरोप किसी सरकारी संस्था द्वारा कभी साबित नहीं हुए। कश्मीर की आजादी के लिए आवाज बुलंद करने और कश्मीर मुददे पर सरकार की कमजोर नीति की आलोचना करने की वजह से मेरे संगठन और मुक्षे निशाना बनाया गया है।

http://hindustanbolrahahai.com/hafiz-saeed-spreading-terrorism-in-name-of-jihad-pak-govt/

जिहाद के नाम पर आतंकवाद फैला रहा है हाफिज सईद- पाकिस्‍तान पाकिस्तान के गह मंत्रालय ने न्यायिक समीक्षा बोर्ड से कहा है कि मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज सईद एवं उसके चार साथियों को जिहाद के नाम पर आतंकवाद फैलाने के लिए हिरासत में …

Want your business to be the top-listed Media Company in Dehra Dun?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Dehra Dun