Doon Library and Research Center

Doon Library and Research Center

Share

15/11/2017

मैं भारत का नागरिक हूँ,
मुझे लड्डू दोनों हाथ चाहिये।

बिजली मैं बचाऊँगा नहीं,
बिल मुझे माफ़ चाहिये ।

पेड़ मैं लगाऊँगा नहीं,
मौसम मुझको साफ़ चाहिये।

शिकायत मैं करूँगा नहीं,
कार्रवाई तुरंत चाहिये ।*

बिना लिए कुछ काम न करूँ,
पर भ्रष्टाचार का अंत चाहिये ।

घर-बाहर कूड़ा फेकूं,
शहर मुझे साफ चाहिये ।

काम करूँ न धेले भर का,
वेतन लल्लनटाॅप चाहिये ।

एक नेता कुछ बोल गया सो
मुफ्त में पंद्रह लाख चाहिये।

लाचारों वाले लाभ उठायें,
फिर भी ऊँची साख चाहिये।

लोन मिले बिल्कुल सस्ता,
बचत पर ब्याज बढ़ा चाहिये।

धर्म के नाम रेवडियां खाएँ,
पर देश धर्मनिरपेक्ष चाहिये।

जाती के नाम पर वोट दे,
अपराध मुक्त राज्य चाहिए।

टैक्स न मैं दूं धेलेभर का,
विकास मे पूरी रफ्तार चाहिए ।

मैं भारत का नागरिक हूँ ,*
मुझे लड्डू दोनों हाथ चाहिए।

Want your school to be the top-listed School/college in Dehra Dun?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Lansdown Chauk
Dehra Dun
248001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm