Shaurya Doval
14/06/2026
Happy to meet you in Nice, my friend President Macron. 🇮🇳 🇫🇷
Emmanuel Macron
11/06/2026
I thank the Chief Ministers and leaders of the NDA for their warm wishes. The NDA’s journey has been defined by a shared resolve to further national interest and regional aspirations. This spirit has strengthened our democracy, deepened cooperative federalism and accelerated development. Over the last 12 years, the NDA has provided a stable government that has furthered progress across sectors.
10/06/2026
देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जनता की सेवा की ऐतिहासिक उपलब्धि पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में कुछ क्षण ऐसे आते हैं जो केवल राजनीतिक उपलब्धियां नहीं होते, बल्कि एक युग परिवर्तन के प्रतीक बन जाते हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में इतिहास रचना ऐसा ही एक क्षण है।
यह उपलब्धि केवल दिनों, महीनों या वर्षों की गणना नहीं है। यह उस विश्वास की कहानी है जिसे भारत की जनता ने बार-बार अपने मत से प्रमाणित किया है। लोकतंत्र में सबसे बड़ी शक्ति जनता का विश्वास होता है, और लगातार तीन आम चुनावों में प्राप्त जनादेश इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व को केवल स्वीकार नहीं किया, बल्कि उसे भारत के भविष्य के लिए आवश्यक माना।
पिछले एक दशक में भारत ने अनेक ऐसे परिवर्तन देखे हैं जिन्हें कभी असंभव या अत्यंत कठिन माना जाता था। आज भारत वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखता है। हमारी विदेश नीति प्रतिक्रियात्मक नहीं, बल्कि सक्रिय और राष्ट्रहित केंद्रित है। भारत आज केवल विश्व की बड़ी अर्थव्यव्स्था नहीं, बल्कि वैश्विक विमर्श को दिशा देने की क्षमता भी प्रदर्शित कर रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में शासन की अवधारणा भी बदली है। सरकार और नागरिक के बीच की दूरी कम हुई है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए तकनीक का उपयोग किया गया। विकास को केवल आंकड़ों तक सीमित न रखकर उसे जन-आंदोलन का स्वरूप दिया गया। आज गरीब, युवा, महिला, किसान और मध्यम वर्ग स्वयं को राष्ट्रीय विकास यात्रा का सहभागी महसूस करता है।
लेकिन इस यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पहलू भारत के आत्मविश्वास का पुनर्जागरण है। दशकों तक भारत को उसकी संभावनाओं के आधार पर देखा जाता था; आज भारत को उसकी उपलब्धियों के आधार पर देखा जाता है। यह परिवर्तन केवल आर्थिक या राजनीतिक नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक और सभ्यतागत भी है। भारत अपनी विरासत पर गर्व करते हुए आधुनिकता की ओर अग्रसर है। हमारी सांस्कृतिक पहचान और विकास की आकांक्षा अब एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं।
यह भी स्मरणीय है कि किसी भी लोकतंत्र में लंबे समय तक जनसमर्थन बनाए रखना सबसे कठिन चुनौती होती है। जनता अपेक्षाओं के आधार पर मतदान करती है, लेकिन विश्वास प्रदर्शन के आधार पर देती है। प्रधानमंत्री मोदी जी की यह ऐतिहासिक उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता ने उनके नेतृत्व में निरंतरता, स्थिरता और परिवर्तन –तीनों को अनुभव किया है। आने वाले वर्षों में भारत को वैश्विक आर्थिक, तकनीकी और रणनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित करने की यात्रा में यह नेतृत्व और जनविश्वास दोनों महत्वपूर्ण होंगे।
समस्त देशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
आज का भारत सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की बात नहीं करता, बल्कि क्लाइमेट जस्टिस के लिए दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। पर्यावरण की रक्षा हमारे लिए कोई नीतिगत विषय नहीं है, यह हमारी रगों में बहने वाले 'प्रकृति रक्षति रक्षिता' के संस्कार हैं।
हम सब मिलकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के 'मिशन लाइफ' (Mission LiFE - Lifestyle for Environment) के मंत्र को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। जब हमारी रोजमर्रा की आदतें पर्यावरण-अनुकूल होंगी, तब हमारा यह प्रयास एक बड़ा 'जन-आंदोलन' बनेगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
C-404, Doon Trafalgar Apartment, Dhoran Khas, Near I. T. Park
Dehra Dun
248001