Pitambara dham
08/01/2022
बगलामुखी जगत कल्याणी🙏🙏🙏
अपने इष्टदेव को प्रसन्न करने के लिए आपको करना है किस मंत्र का जाप :-
1. मेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है और इष्टदेव हनुमान जी। ऐसे में अगर आप हनुमान जी की नित्य आराधना करें तो सभी तरह की आर्थिक मुश्किलों से छुटकारा मिल सकता है।
मंत्र- ॐ हनुमते नमः का जाप
2. वृष- वृष राशिवालों का स्वामी ग्रह शुक्र है और इष्टदेव मां दुर्गा। धन संबंधी सभी तरह की समस्याओं के अंत के लिए मां दुर्गा की पूजा करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
मंत्र- ॐ दुर्गादेव्यै नम: का जाप
3. मिथुन- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है और मिथुन राशि के जातकों को भगवान गणेश जी पूजा करने से सफलता प्राप्त हो सकती है।
मंत्र- ॐ गं गणपते नमः
4. कर्क- चंद्रमा ग्रह, कर्क राशि का स्वामी है और चंद्रमा पर भगवान शिव का राज है। इसलिए अगर कर्क राशि के जातकों को धन संबंधित लाभ प्राप्त करना है तो भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
मंत्र- ॐ नमः शिवाय का नित्य जाप
5. सिंह- आपकी राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है और इष्टदेव भी भगवान सूर्य ही हैं। ऐसे में हर दिन सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ाने से लाभ प्राप्त हो सकता है।
मंत्र- ॐ सूर्यायें नमः
6. कन्या- जिन लोगों की राशि कन्या है उनका राशि स्वामी बुध है और इष्टदेव विघ्नहर्ता गणेश। लिहाजा गणेश जी की पूजा से धन संबंधी समस्याओं में लाभ हो सकता है।
मंत्र- ॐ गं गणपते नमः
7. तुला- तुला राशिवालों का स्वामी ग्रह शुक्र है और इनके लिए देवी लक्ष्मी की पूजा लाभदायक मानी जाती है।
मंत्र- ॐ महालक्ष्म्यै नमः का जाप
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह भी मंगल है। इनके लिए भी हनुमान जी की पूजा शुभ मानी जाती है और धन संबंधी पीड़ा का अंत होता है।
मंत्र- ॐ हं हनुमते नमः
9. धनु- धनु राशि का बृहस्पति ग्रह से संबंध है और इसके इष्टदेव भगवान विष्णु। लिहाजा धनु राशिवालों के लिए भगवान विष्णु की पूजा से व्यवसाय में लाभ हो सकता है।
मंत्र- ॐ श्री विष्णवे नमः
10. मकर- मकर राशि का स्वामी शनि है इसलिए शनि या हनुमान जी की पूजा, इन जातकों के लिए शुभ रहती है। साथ ही सभी बाधाएं दूर कर सुख-शांति मिलती है।
मंत्र- ॐ शम् शनिश्चराये नम:
11. कुंभ- इस राशिवालों का स्वामी ग्रह शनि है। शनि के गुरु भगवान शंकर माने जाते हैं, इसलिए कुंभ राशिवालों को शनि के साथ-साथ भगवान शंकर की भी पूजा करनी चाहिए।
मंत्र- ॐ महामृत्युंजय नमः का हर सुबह 108 बार जाप
12. मीन- मीन राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह और इस राशि वालों को भगवान विष्णु की पूजा से धन संबंधित समस्याओं में लाभ प्राप्त हो सकता है।
मंत्र- ॐ नारायणा नमः और ॐ गुरुवे नमः
Brahamastrarupini devi mata shri baglamukhi sabka kalyan karein.
18/02/2013
jai ho mahamayi
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Datia
Datia