Datia Breaking News Wala

Datia Breaking News Wala

Share

Uttar Pradesh से लेकर Bihar तक बेरोजगार युवा है परेशान; खोखला हो चूका India का परीक्षा तंत्र 26/05/2026

उत्तरप्रदेश से लेकर बिहार तक बेरोजगार युवा है परेशान; खोखला हो चूका देश का परीक्षा तंत्र...

Uttar Pradesh से लेकर Bihar तक बेरोजगार युवा है परेशान; खोखला हो चूका India का परीक्षा तंत्र उत्तरप्रदेश से लेकर बिहार तक बेरोजगार युवा है परेशान; खोखला हो चूका...

25/05/2026

#भोपाल: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उनसे दो दिन के भीतर जवाब मांगा है। राज्य सरकार ने अदालत में कहा कि गिरिबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं, जबकि उनके वकील ने इन आरोपों को गलत बताया है। मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी।

उधर, ट्विशा केस की जांच अब CBI को सौंप दी गई है। दिल्ली से CBI की टीम भोपाल रवाना हो चुकी है और स्थानीय पुलिस से केस का हैंडओवर लिया जाएगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को मीडिया में बयानबाजी से बचने की सलाह दी है।

भोपाल पुलिस ट्विशा के पति समर्थ सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस कॉल रिकॉर्ड, बैंक डिटेल्स और अन्य सबूतों की जांच में जुटी है। वहीं दिल्ली एम्स की टीम ने ट्विशा का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया है, जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

25/05/2026

#मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार की ऐतिहासिक भोजशाला पहुंचकर मां वाग्देवी के दर्शन और विधिवत पूजा-अर्चना की। इसी के साथ वे पद पर रहते हुए भोजशाला पहुंचने वाले मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर धार शहर में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, श्रद्धालु और स्थानीय लोग उनके स्वागत के लिए सड़कों पर पहुंचे।

भोजशाला को लेकर लंबे समय से हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। हिंदू पक्ष इसे मां वाग्देवी यानी सरस्वती मंदिर मानता रहा है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद बताता आया है। इसी विवाद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को मां वाग्देवी मंदिर माना और कहा कि यहां हिंदू पूजा की परंपरा कभी समाप्त नहीं हुई। कोर्ट ने पूजा के अधिकार को बरकरार रखते हुए परिसर का संरक्षण एएसआई के पास ही रहने दिया है।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोजशाला में पूजा-अर्चना की और इसके बाद मोतीबाग चौक पहुंचकर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही देवी सागर तालाब में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए धार शहर में ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

Want your business to be the top-listed Media Company in Datia?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Datia District
Datia
475661