Shri krishna Hospital datia
04/04/2026
वाहिगुरु जी का खालसा ,वाहिगुरु जी की फतेह
आप सभी को यह जानकर अति प्रसन्नता होगी कि हमारे समाज की अति होनहार एवं पढ़ी लिखी बिटिया हर्षा कुकरेजा आयु 30 वर्ष अविवाहित निवासी सुरैयन बस स्टैंड दतिया मध्य प्रदेश जो कि पिछले लगभाग 6 महीने से एक ही स्थान पर अपने बिस्तर पर लेटे लेटे अपने जीवन का सबसे मुश्किल समय बिता रही थी। चलना फिरना खड़ा होना या बैठना तो दूर की बात है उनके लिए अपने आप से करवट बदलना भी मुमकिन नहीं है चूकि आज से ठीक 6 महीने पूर्व बिटिया को उनकी रीढ़ की हड्डी में हड्डी टीवी(Bone t.v.) हो गया उनकी माँ एवं उनके मामा जी अजय कुकरेजा एवं उनके परिवार के द्वारा अथक प्रयास के बावजुद एक ही स्थान पर एक ही अवस्था में सीधे लेटे रहने के कारण उनकी पीठ में बेड सोल हो गया सही समय एवं सही मार्गदर्शन पर ना चलने के कारण जख्म इतना गहरा हो गया कि उसमें एप्पल समा आए और अब तो उनका हिलना डुलना भी एक स्वप्न के समान होता जा रहा था क्योंकि पेरों में इतनी अकडन आ गई थी कि उसको छू भर लेने से उसमें बहुत गंभीर पीड़ा होती थी।
19 मार्च 2026 को हमारे समाज के प्रमुख एवं प्रतिष्ठित लोग श्री बलदेव राज बल्लू , श्री लाल चंद आडवानी , श्री गोविंद ज्ञानानी श्री पुनित तिलवानी श्री रवि सुंदरानी एवं उनके परिवार के लोगों की सलाह से बिटिया को आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत दतिया के श्रीकृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और आज श्री कृष्णा हॉस्पिटल के संचालक मा. श्री अरविंद कुमार पाल जी एवं सोनू रजक जी और अजमेर पाल जी एवं वहां सभी नर्सिंग स्टाफ के अभूतपूर्व सहयोग , देखभाल एवं सटीक इलाज की बदौलत हर्षा बिटिया का पीठ का गहरा जख्म लगभाग 90% तक भर चूका है दिन रात रोने वाली हर्षा के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है और वह मानसिक एवं शरीरिक रूप से भी अपने आप को काफी मजबूत महसुस कर रही हैं और उनकी माता जी एवं परिवार अच्छा महसुस कर रहा है आयुष्मान कार्ड की गाइडलाइन के अंतर्गत भर्ती करने की एक सीमित समय सीमा होती है वह पूरी हो जाने के बाद भी कृष्णा हॉस्पिटल दतिया के प्रमुख श्री अरविंद पाल जी लगभाग 5 से 6 दिन अपनी तरफ से भर्ती रखा यहां तक कि दवा का चार्ज भी नहीं लिया, हर्षा बिटिया के इलाज के दौरन आप सभी की दया करुणा , विशेष देखभाल एवं उत्क्रष्ट इलाज के लिए श्री कृष्ण अस्पताल पूरी टीम के लिए हमारा समाज आपका आभारी रहेगा इस मुश्किल समय में आपकी बेहतरीन सेवाओ की बदौलत ही इतनी जल्दी रिकवरी हो पाई इसके लिए हम सभी सिंधी समाज की तरफ से आप सभी का आभार व्यक्त करते हैं , बहुत-बहुत शुभकमनाएं ।
समस्त सिंधी समाज
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the practice
Telephone
Website
Address
Datia
475661