Media Halchal Dabra

Media Halchal Dabra

Share

29/05/2026

ग्वालियर ब्रेकिंग ।

14 आदतन आरोपियों के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई।

6 आदतन आरोपी जिला बदर व 8 आरोपियों को बंध पत्र भरने के आदेश।

हरीशंकर साहू
मीडिया हलचल डबरा
दिनांक 29.5.2026

ग्वालियर/चौदह आदतन आरोपियों के खिलाफ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदनों के आधार पर यह कार्रवाई की है। इनमें से 6 आरोपियों को जिला बदर कर दिया गया है। इसी तरह 8 अन्य आरोपियों को सदाचार बरतने के लिये संबंधित पुलिस थाने में 50 – 50 हजार रूपए का बंध पत्र भरने के आदेश दिए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी श्रीमती चौहान ने इस आशय के पृथक-पृथक आदेश जारी किए गए हैं।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती चौहान द्वारा आदतन आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू लोधी पुत्र हरी सिंह लोधी निवासी गिरवाई गांव थाना गिरवाई, दीपक परिहार पुत्र दौला उर्फ दौलत सिंह परिहार निवासी ग्राम सालबई थाना डबरा देहात, हेमंत उर्फ बंटी पुत्र नवलकिशोर भार्गव निवासी शीतला कॉलोनी बारह बीघा सिकंदर कम्पू थाना गिरवाई, गोलू उर्फ रामसिंह राजावत पुत्र गुड्डू उर्फ जंगबहादुर निवासी काली माता मंदिर के पास संजयनगर लक्ष्मीगंज लश्कर थाना जनकगंज, जितेन्द्र उर्फ गोलू जाटव पुत्र स्व. अजमेर सिंह जाटव निवासी आंगनबाड़ी के पास सिरोल थाना सिरोल एवं गौरव जाटव उर्फ खोरिया पुत्र राकेश जाटव निवासी माधौनगर गेट नं.-1 लक्ष्मीगंज थाना जनकगंज को 6 – 6 माह की अवधि के लिये जिला बदर कर दिया गया है। इन सभी आरोपियों को ग्वालियर जिला सहित समीपवर्ती भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी व दतिया जिले की सीमा से बाहर चले जाने के आदेश दिए गए हैं। इन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जिन आरोपियों के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 50 – 50 हजार रूपए के बंध पत्र भरने की कार्रवाई की गई है, उनमें विशाल उर्फ भण्डारी बाल्मीक पुत्र बल्लू उर्फ मानव बाल्मीक निवासी गाडी वाला मोहल्ला ढोली बुआ का पुल लश्कर, पप्पू उर्फ धर्मेन्द्र गुर्जर पुत्र रामचित्र गुर्जर निवासी आदर्श नगर पिंटो पार्क गोले का मंदिर, महेन्द्र कुशवाह पुत्र बालकिशन कुशवाह निवासी वीरपुर धौकलपुरा सिकन्दर कम्पू थाना गिरवाई, नंदकिशोर उर्फ कल्लू लोधी पुत्र सुघर सिंह लोधी निवासी गिरवाई गांव थाना गिरवाई, नवीन उर्फ नेता कुशवाह पुत्र घनश्याम कुशवाह निवासी सिद्धबाबा मंदिर के पास वार्ड नं.-67 गिरवाई लश्कर, सोनू उर्फ जयभान सिंह गुर्जर पुत्र भगवान सिंह निवासी नारायण विहार कॉलोनी थाना गोले का मंदिर, मनीष गुर्जर पुत्र सिकन्दर गुर्जर निवासी शिव कॉलोनी पिंटो पार्क गोले का मंदिर एवं आलोक जैन पुत्र स्व. श्री नेमीचंद जैन निवासी सब्जी मार्केट दानाओली सर्राफा लश्कर शामिल हैं।

JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

29/05/2026

डबरा ब्रेकिंग ।

तेज आंधी के कारण वीरमढाना के खेतों में भड़की भीषण आग, एक दर्जन भूसे के कूप जलकर खाक।

हरीशंकर साहू
मीडिया हलचल डबरा
दिनांक 29.5.2026

डबरा/पिछोर/ डबरा अनुविभाग के पिछोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम वीरमढाना में गुरुवार रात खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार रात करीब 10 बजे तेज आंधी चलने लगी, जिसके बाद खेतों में उठी चिंगारियों ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने एक दर्जन (12) भूसे के कूपों को अपनी चपेट में ले लिया और वे जलकर पूरी तरह खाक हो गए।तेज हवाओं के कारण आग तेजी से गांव की तरफ बढ़ने लगी, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत खेतों को जोतकर आग को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोका।
सूचना मिलते ही पिछोर थाना प्रभारी शिवम राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।आग की भयावहता को देखते हुए पिछोर और डबरा दोनों स्थानों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। दमकलकर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। हालांकि इस घटना में किसानों का काफी नुकसान हुआ है, लेकिन समय रहते काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Dabra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Dabra