Fitness Tips
☰
ginger water benefits: अदरक का पानी सेहत के लिए कैसे लाभकारी है
ginger water benefits: सर्दी-जुकाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अदरक का पानी पीना फायदेमंद होता है। अदरक को अन्य रुप में सेवन नहीं कर पाते हैं तो सुबह-सुबह खाली पेट अदरक का पानी पी सकते हैं जिससे आप पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर रहते हैं।
NEXT
ginger water benefits: अदरक का पानी सेहत के लिए कैसे लाभकारी है
ginger water benefits: अदरक सेहत के लिए एक लाभकारी हर्ब होता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण होते हैं इसलिए सूजन को कम करने और सर्दी-जुकाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अदरक का पानी पीना फायदेमंद होता है। अदरक को अन्य रुप में सेवन नहीं कर पाते हैं तो सुबह-सुबह खाली पेट अदरक का पानी पी सकते हैं जिससे आप पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर रहते हैं। आइए जानते हैं कि अदरक का पानी सेहत के लिए कैसे लाभकारी होता है। [ये भी पढ़ें: हल्दी और अदरक की चाय के सेवन से होने वाले लाभ]
ginger water benefits: अदरक का पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ
पाचन के लिए उपयोगी
वजन कम करता है
बालों और त्वचा के लिए लाभकारी
मसल्स को अराम मिलता है
1.पाचन के लिए उपयोगी- अदरक को रातभर पानी में डालकर रखें और सुबह उस पानी को पी लेने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और जी मिचलाने और अपच की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा आपको मॉर्निंग सिकनेस की समस्या भी नहीं होती है।
2.वजन कम करता है-
How ginger water is beneficial for health
ginger water benefits: अदरक का पानी वजन कम करने के लिए भी लाभकारी होता है।
अदरक का पानी ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है जिससे डायबिटीज की बीमारी नहीं होती है साथ ही इसे पीने से भूख कम लगती है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
3. बालों और त्वचा के लिए लाभकारी- अदरक के पानी में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं इसलिए इसका सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए और सी मिलता है जो कि बालों और त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए लाभकारी होते हैं।
4. मसल्स को अराम मिलता है- बहुत से लोगों को वर्कआउट करने के बाद मसल्स में बहुत दर्द होता है। अदरक का पानी पीने से मसल्स को आराम मिलता है और मसल्स का दर्द कम होता है।
20/03/2020
कोरोना वायरस की जानकारी,लक्षण,रोकथाम,इलाज
https://amzn.to/2y6DQa8
कोरोना वायरस (COVID-19) एक संक्रामक रोग है. यह एक नए तरह के वायरस की वजह से होता है जिसे पहले कभी इंसानों में नहीं देखा गया.
इस वायरस की वजह से सांस की बीमारी (जैसे कि फ़्लू) होती है. खांसी, बुखार, और ज़्यादा गंभीर मामलों में न्यूमोनिया होना इस रोग के लक्षण हैं. इस वायरस से सुरक्षित रहने के लिए, हाथों को बार-बार धोएं और अपने चेहरे को छूने से बचें.
https://amzn.to/2y6DQa8
लक्षण
कोरोना वायरस (COVID-19) की पहचान, बहती नाक, गले में खराश, खांसी, और बुखार जैसे लक्षणों से होती है. कुछ लोगों के लिए यह बीमारी ज़्यादा गंभीर हो सकती है. उन्हें इससे न्यूमोनिया या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है.
कुछ मामलों में, यह रोग घातक भी हो सकता है. बुज़ुर्ग और ऐसे लोग जिन्हें दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं (जैसे कि अस्थमा, डायबिटीज़ या दिल की बीमारी) हैं उनके लिए यह वायरस ज़्यादा खतरनाक साबित हो सकता है.
संक्रमित लोगों में ये लक्षण हो सकते हैं:
बहती नाक
गले में खराश
खांसी
बुखार
सांस लेने में दिक्कत (गंभीर मामलों में) रोकथाम
कोरोना वायरस (COVID-19) को रोकने के लिए, फ़िलहाल किसी तरह का टीका नहीं है.
आप संक्रमण को होने से रोक सकते हैं, अगर आप:
अल्कोहल वाले सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करते हैं या साबुन और पानी से अक्सर अपने हाथ साफ़ करते हैं
खांसने और छींकने के दौरान टिश्यू पेपर से या कोहनी को मोड़कर, अपनी नाक और मुंह को ढक रहे हैं
ठंड या फ्लू जैसे लक्षणों वाले किसी भी व्यक्ति के साथ निकट संपर्क (1 मीटर या 3 फीट) से बचते हैं
इलाज
कोरोना वायरस (COVID-19) को रोकने या इसके उपचार के लिए कोई भी खास दवा नहीं है. हो सकता है कि लोगों को सांस लेने में होने वाली दिक्क्त से बचने के लिए, मेडिकल सहायता लेनी पड़े.
अगर आप में इस रोग के कुछ लक्षण हैं, तो पूरी तरह ठीक होने तक घर पर ही रहें. आपको इन लक्षणों में राहत मिल सकती है, अगर आप:
आराम करते हैं और सोते हैं
खुद को किसी तरह गर्म रखते हैं
खूब पानी या दूसरी तरल चीज़ें लेते हैं
गले की खराश और खांसी को कम करने के लिए, कमरे में ह्यूमिडिफ़ायर का इस्तेमाल करते हैं और गर्म पानी से नहाते हैं
https://amzn.to/2y6DQa8
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
62, PANCHAYAT MOHALLA PICHAKARAI TAL
Churu
331403