Chapra Mail

Chapra Mail

Share

11/06/2026

छपरा शहर का वह प्रमुख रास्ता जो आयुक्त,जिलाधिकारी,जिला जज,परिसदन,अनुमंडल पदाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक के आवास को होते हुए छपरा सदर अस्पताल और छपरा जंक्शन पर जाती है ।आप देखे कि वहां अंधेरे का साम्राज्य बना हुआ है ऐसा लग रहा है कि नगर निगम मृत हो गया है। यह अंधेरी नगरी किसी को दिखाई नहीं दे रहा हैं हालांकि यह एक सवालिया निशान खड़ा करता है उसे सिस्टम पर जहां जिले के आलाअधिकारियों का आवास होने के बावजूद भी अंधेरा कायम है ।सोचने वाली बात यह है कि अगर जिले के जो अधिकारी हैं उनके आवास के आगे इस तरह अंधेरा रह रहा है तो यहां किसी अप्रिय घटना या अनहोनी को भी टाला नहीं जा सकता तो क्या नगर निगम किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा.....?

04/06/2026

छपरा में रामा कोल्ड स्टोर से गैस रिसाव, मोहल्ले में दहशत; लोगों में अफरा-तफरी

छपरा...

सारण जिले के छपरा शहर स्थित बाजार समिति के समीप रामा कोल्ड स्टोर में गुरुवार देर रात गैस रिसाव की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गैस लीक होने की सूचना मिलते ही आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोल्ड स्टोर परिसर से अचानक तेज गंध आने लगी, जिसके बाद लोगों को गैस रिसाव की आशंका हुई। देखते ही देखते सूचना पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। गैस के प्रभाव को लेकर लोगों में भय व्याप्त हो गया।

घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभाग को भी सूचना दी गई। एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गैस रिसाव पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद बाजार समिति और आसपास के इलाकों में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

फिलहाल गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन मामले की निगरानी कर रहा है और स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है।

01/06/2026

डोरीगंज (सारण): डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवन टोला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई है। इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिनका उपचार सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
पहले पक्ष की ओर से देवबली राय ने 14 लोगों को नामजद करते हुए दर्ज कराए गए बयान में आरोप लगाया है कि प्रभू राय, संजय राय, उदय राय समेत 19 लोग हथियारों से लैस होकर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में वे, उनका पुत्र तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मनीष राय ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए देवबली राय, उनके पुत्र अमरजीत कुमार, अंकित कुमार समेत 14 लोगों को आरोपित बनाया है। मनीष राय का आरोप है कि उक्त लोग हथियारों के साथ पहुंचे और गोलीबारी की, जिसमें जयप्रकाश राय, पंकज राय तथा वे स्वयं घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया।
पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Chhapra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Dahiyawan Tola
Chhapra
841301