Chhapra First
25/05/2026
जिन्दा रहे तो पलस्तर होता रहेगा
अभी गर्मी बहुत है
29/01/2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हत्या की धमकी देने वाला युवक गजेन्द्र कुमार पांडे 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार, बैंगलोर से पकड़कर छपरा लाई पुलिस
सारण जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने वाले युवक को छपरा साइबर थाना पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर बैंगलोर से गिरफ्तार कर अपने साथ छपरा ले आई है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवक यूजीसी के नए नियमों को लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करता हुआ नजर आ रहा था। वीडियो में युवक प्रधानमंत्री को धमकी देने के साथ-साथ देश में पूर्व में हुई प्रधानमंत्रियों की हत्या का उल्लेख करते हुए भी दिखाई दे रहा था।
वीडियो वायरल होने के बाद छपरा साइबर थाना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू की। जांच के क्रम में आरोपी युवक की पहचान की गई, जो पूर्व में भी सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र से जुड़ा रहा है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ गतिविधियों में शामिल रहा है।
तकनीकी सर्विलांस और लोकेशन ट्रेस के आधार पर छपरा साइबर थाना की टीम ने बैंगलोर में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद उसे अपने साथ छपरा ले आई। फिलहाल आरोपी से साइबर थाना में गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे प्रकरण में कोई और व्यक्ति या संगठन शामिल तो नहीं है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Chhapra