Chhapar Chaturmas 2022
14/05/2026
14/5/26 *अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में संगठन यात्रा छापर*
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में आयोजित संगठन यात्रा के अंतर्गत *थली प्रभारी श्रीमती अलका जी बैद एवं अखिल भारतीय कार्य समिति सदस्य राखी जी बैद* काआगमन छापर की धरा पर भिक्षु साधना केंद्र में हुआ।
छापर महिला मंडल की बहनों ने तिलक, लगाकर बहनों का स्वागत अभिनंदन किया।
नमस्कार महामंत्र से कार्यकर्म का शुभारंभ किया गया
तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण किया,
छापर महिला मंडल कि अध्यक्षा श्रीमती सरोज भंसाली ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की बहनों का स्वागत किया , और अपनी धरा पर खुशी जाहिर करते हुए कहा आज हमारा सौभाग्य है छापर धरा पर आपका आगमन हम सभी बहनों , कन्याओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा,
राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य पर राखी जी बैद द्वारा *साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभा जी का संदेश वाचन एवं अखिल भारतीय तेरापंथ महिला के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुमन जी नाहटा का संदेश का वाचन किया,
श्रीमती राखी जी बैद ने कहा छापर की बहनें प्रतिदिन लाडनूं पुज्य प्रवर के प्रवचन का निरन्तर लाभ लें रही है और अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल एवं कन्यामंडल की सभी गतिविधियों में उपस्थित होती है यह बहुत ही अच्छा लगा सुनकर,
थली प्रभारी *श्रीमती अलका जी बैद* ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के विभिन्न आयामों के बारे में बताया साथ ही सक्रियता से उनमें भाग लेने हेतु प्रेरणा प्रदान की और सभी बहनों को नारीलोक प्रश्नोत्तरी, ज़ूम वेबीनार, ऑनलाइन सभी क्लासेस से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने का आवाहन किया, और जिज्ञासाओं का समाधान किया,
संगठन यात्रा के दौरान छापर महिला मंडल को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा प्रेषित सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यकर्म का कुशल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मंत्री श्रीमती हेमलता जी दुधोडिया ने किया,
*तेरापंथ महिला मंडल छापर*
06/04/2026
_*सुखद घोषणा*_
‼️💠‼️💠‼️💠‼️
_*जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के अधिशास्ता आचार्य श्री महा श्रमणजी ने महती कृपा करके रमणीय मुनि की संसारपक्षीय धर्म पत्नी एवं साध्वी प्रणव प्रभा जी की संसारपक्षीय माताजी आदरणीय सुमन बाई बैद को साध्वीदीक्षा का आदेश फरमाया हैं !*_
_*गुरुदेव ने लाडनूं में आगामी 33 वें विकास महोत्सव,ता: 20 सितंबर, 2026, रविवार को सुमन बाई को साध्वी दीक्षा देने की घोषणा की है! हम सभी छापरवासी इस घोषणा की हृदय से अनुमोदना करते हैं और सुमन बाई के संयम जीवन के लिए आध्यात्मिक मंगल कामना प्रेषित करते हैं!*_
🙏🙏
_*श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा छापर*_
‼️💠‼️💠‼️💠‼️
अष्टमाचार्य कालूगणी के जन्मदिवस पर छापर तेरापंथ समाज द्वारा प्रस्तुति
02/02/2026
2/2/26, छापर, अष्टम आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री देवेंद्र कुमार जी ( केंद्र व्यवस्थापक) ,मुनि पृथ्वीराज जी, मुनि श्री आर्जव कुमार जी,मुनि श्री जिज्ञासु कुमार जी,मुनि श्री आत्मानंद जी का छापर सेवा केंद्र में मंगलभावना कार्यक्रम आयोजित हुआ, महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण, अध्यक्ष सरोज भंसाली,मंत्री हेमा दुधेड़िया, पूर्व अध्यक्ष मंजू दुधेड़िया,नीलम,सपना बेद,संतोष भंसाली,उपाध्यक्ष चंदा मालू,ज्ञानशाला प्रभारी ज्योति दुधेड़िया,अणुव्रत समिति अध्यक्ष विनोद नाहटा,चमन दुधेड़िया,नरपत जी मालू, आदि ने अपने भावों की प्रस्तुति दी वहीं कन्यामंडल का रोचक संवाद और गीतिका द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। मुनि श्री जिज्ञासु कुमार जी ने आगे कार्य करने की प्रेरणा दी वहीं मुनि आर्जव कुमार जी ने साधु बहता पानी जैसा है जो चलता फिरता अच्छा लगता है, सभी श्रावक को पूर्ण चाकरी के दौरान किए कार्य , अनुभवो,को भावों से व्यक्त किया,मुनि पृथ्वीराज जी ने इस क्या नया कार्य करो उनको बताते हुए छापर के सेवा केंद्र सुखदमय है इसकी उपमा दी,वही केंद्र व्यवस्थापक मुनि देवेंद्र कुमार जी ने सभी श्रावक समाज को निरंतर धर्म आराधना करते रहने की प्रेरणा दी, पूर्व में भी मुनि श्री का पधारना हुआ मुनि बछराज जी स्वामी के साथ एवम् इस वार चाकरी का अवसर प्राप्त हुआ तो छापर वासी व् प्रवासी सभी में सेवा की भावना अच्छी है बताई , यहां के लोग श्रद्धाशील है,प्रवास के दौरान गोचरी पानी की कभी कमी नहीं रही , सातागारी क्षेत्र है ये अष्टम आचार्य कालू जन्मभूमि यहां के पुद्गल बहुत सकारात्मक है सभी श्रावक निरंतर धर्म आराधना करते रहे। एवम् परदेशी राजा का व्याख्यान के साथ भाव व्यक्त किए।सभी श्रावक समाज की अच्छी उपस्थिति रही।संचालन प्रदीप सुराणा ने किया
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Address
Chhapar