Apna Chatra

Apna Chatra

Share

Photos from Apna Chatra's post 06/06/2026

चतरा बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में किराया बढ़ाने पर निर्णय

चतरा बस ओनर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को चतरा मे हुई।जिसमे जिले के सभी मार्गो में संचालित बसों के संचालक शामिल हुए. बैठक में बस परिचालन में आ रही समस्याओं पर चर्चा के बाद बस एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद बेलाल ने बताया की झारखण्ड प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन राँची के अध्यक्ष के निर्देशन में आज दिनांक 6/6/2026 दिन शनिवार को चतरा में बैठक की गई। बैठक में डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स, बीमा toll tax मोबिल टायर युरिया तथा अन्य खर्चो को देखते हुए झारखण्ड प्रदेश बस ओनर एसोसिएशन रांची के निर्देशन मे चतरा जिला के सभी मार्गो पर 15प्रतिशत से 18प्रतिशत वृद्धि करने का प्रस्ताव लिया गया बैठक का संचालन चतरा बस ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद बेलाल और महासचिव प्रवीण सत्यार्थी ने की।

29/05/2026

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
भास्कर न्यूज | प्रतापपुर
प्रखंड मुख्यालय स्थित विधायक मोहल्ला में बुधवार शाम एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। मृतका की पहचान तालिब साई के पुत्र गुलजार साई की 19 वर्षीय पत्नी नैयना प्रवीण के रूप में हुई है। उसकी शादी महज एक माह पूर्व हजारीबाग जिले के बकसपुरा गांव में हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शादी के बाद पति-पत्नी सामान्य रूप से जीवन व्यतीत कर रहे थे। बुधवार शाम किसी घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। बताया जाता है कि इसके बाद पति घर से बाहर चला गया। इसी दौरान नैयना प्रवीण ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों और आसपास के लोगों को आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो नवविवाहिता फंदे से लटकी हुई मिली। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल, चतरा भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जाता है कि मृतका का पति टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। वहीं मृतका की ननद दिव्यांग बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

29/05/2026

बकरीद पर नमाज के लिए उमड़ा नमाजियों का सैलाब, भाईचारे और अमन का दिखा अद्भुत नजारा
मुस्लिम समुदाय ने अकीदत के साथ अदा की नमाज, घरों में पूरी की कुर्बानी की रस्म
भास्कर न्यूज | प्रतापपुर
प्रखंड मुख्यालय प्रतापपुर समेत गजवा, कुकुरमन, घोरीघाट, भरही, चरका, हुमाजांग एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व पूरे श्रद्धा, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज अदा कर लोगों ने क्षेत्र की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी।
पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। प्रतापपुर बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, घोरीघाट पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की सहित अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने-अपने घरों में पहुंचकर कुर्बानी की रस्म अदा की। प्रखंड के गांवों और कस्बों में भी यह पर्व उत्साह, उल्लास, शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाया गया।इस अवसर पर समाजसेवी अलीताज खान ने कहा कि बकरीद को ईद-उल-अजहा अथवा कुर्बानी की ईद के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व हज यात्रा के समापन के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बकरीद हमें त्याग, सच्चाई और इंसानियत का संदेश देती है। इस दिन मुसलमान पैगंबर हजरत इब्राहिम की उस महान कुर्बानी को याद करते हैं, जब उन्होंने अल्लाह की आज्ञा का पालन करते हुए अपने बेटे की कुर्बानी देने की तैयारी की थी।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें अल्लाह की राह में समर्पण, त्याग और मानवता की सेवा का संदेश देता है। बकरीद केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का भी अवसर है। यह पर्व तीन दिनों तक मिलन समारोह के रूप में मनाया जाता है।
बकरीद की नमाज अदा करने वालों में मिस्टर आलम अशर्फी, कासिफ रजा, रकीबुल ईमाम, मोजीब ईमाम, मो. फिरोज आलम, झामुमो नेता असलम अंसारी, अड्डु खान, मो. शहबाज खान, सहाबुद्दीन अंसारी, हिफ्जुर रहमान, जफिर खान, अनवर खान, जावेद खान, मो. सद्दाम, मंजूर, मदरसा सचिव खुर्शीद खान, मेराज आलम, मो. ताबिज पठान, अलीताज खान, मो. लईक, भोला साईं, मो. जुबैर, मोकरम, मो. नद्दीम, जिलानी, हैदर अली, सिरताज अली, अजमेरी खान, शाहजहां, मो. जिसान, अब्दुल कमाम, अब्दुल बारी, आरजू खान, मुन्ना खान उर्फ बबलू खान, तैयब खान, सलाउद्दीन खान, राजू खान, डॉ. जावेद खान, मो. फरहान, मो. लक्की, रासो खान, मो. सदाब, इमाम इम्तियाज जमाली, शहीद खान, खालिद खान, हसनैन आलम, हाजी नसीम, हाजी सलाउद्दीन खान, कारी नेहाल, छोटन अंसारी, नईम अंसारी, कजरू खान, जसीम अंसारी, खुशनुद खान, शारिक रहमान, श्याक रहमान, वाहिद रहमान, दानिश खान, ताहिर मियां, मो. असलम, मो. सेराजुद्दीन अंसारी, जाहिद अंसारी, सलीम मियां, गुड्डू खान, मो. असरफ, मो. इम्ब्रोज आलम, खुर्शीद आलम, मो. शाहजहां, मासुक (सब्जी विक्रेता), मो. नेसार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

14/05/2026

मैथली गुप्ता की मेहनत रंग लाई,CBSE साइंस में 93% अंक प्राप्त

अमित कुमार गुप्ता
चतरा ज़िले के टंडवा प्रखण्ड की प्रतिभाशाली छात्रा मैथली गुप्ता (मिस्टी) ने CBSE कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय (BIO) में 93% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।मैथली, भाजपा चतरा जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश गुप्ता की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। सफलता के बाद परिवार में जश्न का माहौल है और लोगों का बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।मैथली ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय कर नियमित मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है। उनकी इस उपलब्धि से टंडवा क्षेत्र के विद्यार्थियों को नई प्रेरणा मिली है।स्थानीय लोगों ने मैथली के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता का नया इतिहास लिख रही हैं। मैथली की इस सफलता से पूरे टंडवा प्रखण्ड एवं चतरा जिले में गर्व का माहौल है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Chatra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Chatra
825401