YOUNG INDIA JH
19/05/2026
इंटक जिला अध्यक्ष बनने पर राज वीर का जोरदार स्वागत, जिले भर से मिली शुभकामनाएं
....सत्येंद्र मित्तल...
चतरा : भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिला अध्यक्ष पद पर राज वीर की नियुक्ति होने पर जिले भर में खुशी का माहौल है। उनके समर्थकों,सहयोगियों एवं विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोगों ने फोन,सोशल मीडिया तथा व्यक्तिगत रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।राज वीर की नियुक्ति को लेकर इंटक कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में और अधिक मजबूत होगा तथा मजदूरों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।इस अवसर पर इंटक प्रदेश अध्यक्ष सैयद सिराज अब्बास रिजवी, इंटक महासचिव मो. अली,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक, युवा जिला अध्यक्ष सुमित कुमार,युवा जिला उपाध्यक्ष धीरज अम्बेडकर,गौतम पासवान,सचिन पासवान,छात्र संगठन जिला अध्यक्ष हर्षित चित्रांश,अरशद अंसारी,मनोज सिंह,अंशित जायसवाल, सत्यम भारद्वाज,अमर कुमार वर्मा,आनंद भारती सहित कई लोगों ने राज वीर को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
बधाई देने वालों ने कहा कि राज वीर के नेतृत्व में इंटक संगठन मजदूरों एवं आम लोगों की आवाज को मजबूती के साथ उठाने का कार्य करेगा। साथ ही संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की दिशा में भी प्रभावी पहल की जाएगी।वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राज वीर ने सभी वरिष्ठ नेताओं,साथियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है,उसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मजदूर हित,संगठन की मजबूती एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।
विजयादशमी के मौके पर मथुरा में रामलीला का आयोजन
लाला प्रसाद इवनिंग डिग्री काॅलेज को मिली मान्यता,अब कामकाजी लोग भी कर सकेंगे डिग्री की पढ़ाई : लाला प्रसाद साहू
सत्येन्द्र मित्तल
चतरा।विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने लाला प्रसाद इवनिंग डिग्री कॉलेज को मान्यता प्रदान कर दिया है। मान्यता मिलने के बाद इसी सत्र से लाला प्रसाद इवनिंग कॉलेज में डिग्री की पढ़ाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। चतरा जिले में कामकाजी लोगों के द्वारा काफी लंबे समय से इवनिंग कॉलेज की मांग की जा रही थी। कामकाजी लोग अपने नौकरी पेसा के कारण डिग्री की पढ़ाई करने से वंचित रह जा रहे थे। अब इवनिंग कॉलेज शुरू हो जाने के बाद कामकाजी लोग ना सिर्फ डिग्री की पढ़ाई पूरी कर पाएंगे बल्कि डिग्री का सर्टिफिकेट कर्मियों के प्रमोशन में बाधक नहीं बनेगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Old Petrol Pump Chatra
Chatra
825401