Manoj Kumar

Manoj Kumar

Share

31/03/2026

घायल हूँ, थका नहीं हूँ,
जिंदा हूँ, मरा नहीं हूँ…

ज़ख्मों ने सिखाया है चलना मुझे,
हर दर्द ने सिखाया है संभलना मुझे।
आंधियों ने लाख कोशिश की गिराने की,
पर अब भी खड़ा हूँ, झुका नहीं हूँ…

घायल हूँ, थका नहीं हूँ,
जिंदा हूँ, मरा नहीं हूँ…

रातें चाहे कितनी ही लंबी रही हों,
उम्मीद की लौ मगर बुझी नहीं है।
टूटकर भी हर बार जुड़ा हूँ मैं,
अपनी ही हिम्मत से लड़ा हूँ मैं…

हार के आगे कभी रुका नहीं हूँ,
हालात से यूँ ही डरा नहीं हूँ…

घायल हूँ, थका नहीं हूँ,
जिंदा हूँ, मरा नहीं हूँ…

अब जो भी होगा, मुस्कुराकर सह लूँगा,
हर ग़म को अपनी ताकत में बदल लूँगा।
क्योंकि ये जंग अभी बाकी है मेरी,
और मैं अभी हारा नहीं हूँ…

घायल हूँ, थका नहीं हूँ,
जिंदा हूँ, मरा नहीं हूँ…

28/02/2026

भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी और जिन्दगी में कभी भी अंग्रेजों के हाथ ना आने वाले अमर शहीद चन्द्रशेखर तिवारी "आजाद" जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन🙏
जय हिन्द

11/02/2026

हरियाणा के हिसार में एक ही परिवार के 4 सदस्यों का NET-JRF पास, बेटी ने जेआरएफ में टॉप किया, पिता और 2 बेटों ने नेट क्लियर किया। बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं


पोस्ट साभार: सोशल मीडिया

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Chandigarh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Chandigarh