TELKA

TELKA

Share

Photos from TELKA's post 11/05/2026

चंबा जिला के ककीरा में बेहद दर्दनाक हादसा, छह लोगों की दर्दनाक मौत और चार घायल
आज सोमवार 11 मई को चंबा जिला के ककीरा में इनोवा गाड़ी हादसे का शिकार हो गयी। हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी जिसमें मौके पर ही छह लोगों की दुःखद मृत्यु हो गयी जिनमे 5 लोग गुजरात के और 1 व्यक्ति हिमाचल के मंडी जिला का रहने वाला है। चारों घायल लोग भी गुजरात के ही हैं। एसपी चंबा विजय सकलानी भी घटना स्थल पर उपस्थित हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गयी है। भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की हिम्मत दें।

04/05/2026

"तेलका क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण"
तेलका के द्रोगी गांव के अध्यापक श्रीमान कंचन सिंह राणा के सुपुत्र नितिन राणा जो कि राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में जमा दो कक्षा के कला संकाय में पढ़ाई कर रहे थे उन्होंने हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा घोषित +2 के परीक्षा परिणाम में 98% अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए पूरे क्षेत्र के लोगों की तरफ से नितिन राणा व उनके पूरे परिवार को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाए।

Want your organization to be the top-listed Government Service in Chamba?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


TELKA
Chamba
176312