Shishu Gupta
25/02/2022
15/02/2022
धार्मिक उन्माद से परहेज हेतु कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेशों को लागू करे प्रदेश सरकार---- शिशु गुप्ता
इससे पहले कि आने वाले समय में हिमाचल में भी बुर्के व हिजाब को लेकर किसी प्रकार की विवाद की स्थिति उपजे, इसकी रोकथाम हेतु कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेशों को हिमाचल सरकार भी लागू करे। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक शिशु गुप्ता ने जारी बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थानों में यूनिफॉर्म कोड लागू हो। ताकि किसी भी वर्ग से संबंधित छात्रा को शिक्षा के अधिकार से वंचित न होना पड़े । जिला संयोजक ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारतीय संविधान सभी को अपने धर्म को मानने व उसकी अनुपालन करने का अधिकार देता है। लेकिन उसकी यह आजादी अथवा अधिकार सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थानों में धार्मिक भावनाओं को उकसाने व भड़काने के उद्देश्य से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
अगर कोई धार्मिक शिक्षा प्राप्त करना चाहता है तो वे अलग से धर्म की शिक्षा से संबंधित संस्थानों में प्रवेश ले सकता है । गुप्ता का कहना है कि हिमाचल सरकार वोट बैंक की राजनीति से खुद को अलग रखते हुए इस दिशा में शीघ्र कदम उठाए उठाए । ताकि प्रदेश के सौहार्दपूर्ण व आपसी भाईचारे के वातावरण में कोई धर्म की आड़ में द्वेष भावना का जहर न घोल सके।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Chamba
176310