GSSS KIRI
22/05/2024
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कीड़ी में आज अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमे महान वैज्ञानिक, पर्यावरणविद व सेवानिवृत कॉलेज प्रधानाचार्य विपन चंद राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण सरंक्षण की महता पर विस्तार से चर्चा की। स्थानीय पाठशाला के विज्ञान अध्यापक अजय कपूर द्वारा विषय की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति और विज्ञान का हमारे दैनिक जीवन में महत्त्व पर स्वयं और बच्चों द्वारा अपने विचारों से सबको बताया गया।
इसके बाद स्कूल इको क्लब पाइन द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगियों का आयोजन किया गया। इसमें भाषण प्रतियोगिता , स्लोगन राइटिंग और क्विज का भी आयोजन किया।
डॉक्टर विपन राठौर जी द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी का हमारे जीवन में क्या महत्व है और आम व्यक्ति में वैज्ञानिक सोच का विकास किस प्रकार किया जाए ताकि हमारा देश अच्छे से विकास कर सके। इसके बाद उन्होंने जैव विविधता पर किए अपने कार्य से सबको रु व रु करवाया।इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य तिलक राज,राजेश शर्मा,अजय कपूर,मनोज कुमार,पवन कपूर, शेर सिंह,बसंती देवी,अम्बिका कौशल, लोकी राज,नीरज ठाकुर, नीलम कैला,आरती शीतल,राम लाल,अमर सिंह ममता कश्यप,रविंद्र कुमार, कार्यालय अधीक्षक हेम राज ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के विज्ञान अध्यापक अजय कपूर ने मंच संचालन किया और विज्ञान की सार्थकता का हमारे आम जीवन पर प्रभाव का भी बखूबी जिक्र किया और चित्रों द्वारा भी जैव विविधता दिवस को अच्छे से सबके सामने प्रस्तुत किया।
Wonder song on road safety by students of the GSSS KIRI. CREDIT GOES TO NARENDER SIR for composing such a wonderfull song
MCQ FOR 10TH CLASS AND FOR CHILDREN SCIENCE CONGRESS
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Chamba Himachal
Chamba