Sihunta halchal

Sihunta halchal

Share

17/09/2025

Neelkanth institute of Science and technology Chhalara की तरफ से भट्टीयात की शान ,माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री Kuldeep Singh Pathania जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏🙏

16/09/2025

भट्टीयात की शान ,माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री Kuldeep Singh Pathania जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏🙏

29/07/2025

नीलकंठ इंस्टीट्यूट एंड नीलकंठ डिफेंस एकेडमी सिहुंता का रिजल्ट इस बार 100% । दूसरी बार नीलकंठ इंस्टीट्यूट एंड नीलकंठ डिफेंस एकेडमी सिहुंता के होनहार छाए।
सिहुन्ता , नागेश पठानियां
14 कैंडीडेट ने किया आर्मी अग्निवीर का एक्जाम क्वालीफाई।
जिसका क्रेडिट पूरे स्टाफ मेंबर्स, बच्चो तथा उनके माता पिता को जाता है ।
नीलकंठ इंस्टीट्यूट एंड नीलकंठ डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर तथा मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अक्षय कुमार का कहना है की इसका क्रेडिट पूरी नीलकंठ टीम के साथ साथ बच्चो तथा उनके माता पिता को जाता है ।
बता दें पिछली बार 2024 में भी नीलकंठ इंस्टीट्यूट एंड नीलकंठ डिफेंस एकेडमी के 7 में से 6 बच्चो ने एक्जाम क्वालीफाई किया था ।
इस बार 14 बच्चो ने एक्जाम क्वालीफाई किया जिससे पूरे इलाके में खुशी की लहर है ।
अभी वर्तमान में नीलकंठ इंस्टीट्यूट एंड नीलकंठ डिफेंस एकेडमी सिहुंता के छलारा गांव में स्थिति है ।
जिसका मुख्य कार्य बच्चो को रोजगार देना है ।
अभी तक कुल 21 बच्चो ने एक्जाम क्वालीफाई किए हैं।
जिसमे से पिछली बार 7 में 6 बच्चो ने एक्जाम निकाला और उसमे से 2 ने भारतीय सेना की नौकरी ज्वाइन की ।
इस बार 14 बच्चो ने एक्जाम निकाला अभी देखते है उस से कितने बच्चे देश को सेवा करते हैं।
2 बच्चो को इंस्टीट्यूट की तरफ से प्लेसमेंट दी गई ।जिसमे से एक को फार्मेसी कंपनी में हाई पैकेज में नौकरी मिली और एक को स्कूल में नौकरी मिली।
इंस्टीट्यूट में वर्तमान में सभी कोर्सेज के साथ कोचिंग तथा ट्यूशन फ्री है ।
जिसमे वर्तमान में इंस्टीट्यूट में काफी कोर्सेज भी उपलब्ध हैं जो बच्चो को मल्टी टैलेंटेड बनाते हैं
जैसे एनटीटी , होटल मैनेजमेंट के कोर्स , कंप्यूटर डिप्लोमा डिग्री कोर्स, इंजीनियर कोर्सेस , टीचर ट्रेनिंग कोर्सेज, ओपन स्कूल प्रोग्राम ( 8th , 10th , 10+2 ) , तथा इसमें बीए , बीएससी , बीकॉम , बीए -बीएड बीएससी -बीएड ,बीकॉम- बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स भी उपलब्ध हैं।इत्यादि।
और जिसने से कोर्सेज की फीस 1000 रूपये है एक महीने की।
तथा इस इंस्टीट्यूट का मुख्य कार्य बच्चो को सरकारी नौकरी के लिए त्यार करना है अगर कुछ नही होता है तो इस इंस्टीट्यूट की तरफ से कंपनी तथा बड़े बड़े होटल में प्लेसमेंट दी जाती है ।अभी तक काफी बच्चे प्लेसमेंट ले चुके हैं।ये इंस्टीट्यूट +1 , +2 में पढ़ रहे बच्चो को कंप्यूटर इत्यादि का कोर्स करवाता है जिनके साथ सभी सब्जेक्ट की ट्यूशन तथा कोचिंग फ्री रहती है ।

फीस मात्र 1000 तथा कोचिंग ट्यूशन फ्री ।
ज्यादा जानकारी के लिए आप इनके कैंपस में विजिट कर सकते हैं
गांव छलारा, डाकघर तथा तहसील सिहुंता , जिला चंबा हिमाचल प्रदेश।

15/01/2025

ग्राम पचायत होवार के डिपु की नई शाखा मोहरू मोड - पर खुलने पर गांव मतिहार , डवरेरा, मोहरू , द्रमण के सभी लोगों व वार्ड मेम्बर जोशका ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का धन्यवाद किया

24/12/2024

सिविल अस्पताल नूरपुर में आर.के.एस. की बैठक हुई सम्पन्न

66 लाख 99 हजार रुपये का बजट पारित

स्थानीय विधायक रणबीर सिंह निक्का और एसडीएम नूरपुर रहे उपस्थित।

अस्पताल के लिए सर्जरी के लिए नए उपकरण खरीदने,अस्पताल में 24 घण्टे जरनेटर की सुविधा उपलब्ध करने, रोगियों के सुविधा के लिए ए.सी., स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और लिफ्ट की सुविधा देने तथा नई मशीनरी खरीदने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण सुविधाओ को किया पारित

नूरपूर अस्पताल की रोगी कल्याण समिति ( आरकेएस) की बैठक मंगलवार को समिति के चेयरमैन एवं एसडीएम गुरसिमर सिंह कि अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक रणवीर सिंह निक्का तथा एम.एस. डा. दिलवर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान अस्पताल के एस.एम.ओ. डा. तुषार सैनी ने अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के तहत किये जाने वाले आय-व्यय का ब्यौरा दिया तथा 2024-25 के लिए अनुमानित बजट 66 लाख 99 हजार रुपये का बजट पेश किया।इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।अस्पताल के लिए सर्जरी के लिए नए उपकरण खरीदने, अस्पताल में 24 घण्टे जरनेटर की सुविधा उपलब्ध करने, रोगियों के सुविधा के लिए एसी तथा स्ट्रेचर तथा व्हीलचेयर,लिफ्ट की सुविधा देने तथा नई मशीनरी खरीदने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण सुविधाओ को पारित किया गया। रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन एसडीएम गुरसिमर सिंह ने कहा कि नूरपुर अस्पताल पिछले कुछ समय से रोगियों के कल्याण के लिए बढ़िया काम कर रहा है जिसके लिए अस्पताल प्रशासन बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि आर.के.एस. की बैठक साल में एक बार होती है अतः अधिकारी व प्रतिनिधि उक्त समिति के सदस्य है वो बैठक में जरूर पहुंचे तांकि समस्याओं का निपटारा हो सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल में रोगियों के कल्याण व उत्थान के लिए जो भी मुद्दे होंगे उनको प्राथमिकता से हल किया जाएगा।

Want your business to be the top-listed Media Company in Chamba?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Chamba