Manav P.G. College

Manav P.G. College

Share

Photos from Manav P.G. College's post 04/08/2025

मानव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन में नवाचार और प्रतियोगी परीक्षा कक्षाओं का शुभारंभ

डिजिटल शिक्षा से विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, : विकेश खोलिया

चाकसू।
मानव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन चाकसू की ओर से अनूठी पहल की गई है, जिसमें नवागन्तुक छात्र-छात्राओं के लिए नवाचार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित निःशुल्क ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को नवीन शैक्षणिक अवसरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के संस्था निदेशक एवं पूर्व राज्य मंत्री राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विकेश खोलिया, वरिष्ठ पत्रकार अनिल पारीक, नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार तिवारी एवं संस्था कोषाध्यक्ष तथा मानव पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती निर्मला खोलिया उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक व पूर्व राज्यमंत्री विकेश खोलिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में डिजिटल शिक्षा प्रणाली आवश्यक बन चुकी है। उन्होंने बताया कि स्नातक कक्षाओं के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना अब शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट एवं सरकारी नौकरियों में चयन के लिए व्यवस्थित तैयारी की आवश्यकता है, जिसे यह पहल पूरा करेगी। प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार तिवारी ने भी नवाचार की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होगा। वरिष्ठ पत्रकार अनिल पारीक ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक सोच बनाए रखने की प्रेरणा दी। श्रीमती निर्मला खोलिया ने शिक्षा के साथ संस्कारों के समन्वय पर बल दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. मोहिनी शर्मा, श्री राजेश सर, श्री कैलाश सर, सहित महाविद्यालय के शैक्षणिक, अशैक्षणिक स्टाफ एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उच्च शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता दिलाकर उन्हें एक सशक्त एवं स्वावलंबी नागरिक बनाना है।

Want your university to be the top-listed University in Chaksu?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Tonk, Road
Chaksu
303901