Thakur Rajesh Kumar Singh
22/10/2025
अनुशासन, कर्मठता और संगठन-कौशल के अद्भुत समन्वय, लोकप्रिय जननेता एवं देश की आंतरिक सुरक्षा के शिल्पी माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यश की प्राप्ति हो।
आपका राष्ट्रसेवा और सहकारिता का पथ और भी जनकल्याणकारी बने, यही मंगलकामना है।
Amit Shah
19/10/2025
समस्त देशवासियों को नरक चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रकाश का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं नई ऊर्जा का संचार करे। आइए, दीपोत्सव के इस मंगल अवसर पर हम सब मिलकर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें, स्थानीय कारीगरों का सम्मान बढ़ाएं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाएं!
18/10/2025
लक्ष्मी जी की असीम कृपा और हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद से, तीन पीढ़ियों की प्रतीक्षा और अनगिनत मन्नतों के बाद हमारे घर में खुशियों का उजाला आया है। 14 अक्टूबर 2025 को हमारे अनुज पुत्र अनंत राज सिंह और बहू अंबिका सिंह के आँगन में एक नन्ही परी ने जन्म लिया। उसके आगमन से घर-आँगन में जैसे नई ऊर्जा, नई मुस्कान और अपार आनंद का संचार हो गया है। यह पल हमारे पूरे परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं, क्योंकि इस नन्ही सी जान ने हर दिल में अपार प्रेम और उमंग भर दी है।
हमारे घर की इस नई सुबह और इस अनुपम सौभाग्य के लिए हम ईश्वर के प्रति हृदय से कृतज्ञ हैं। आप सभी प्रियजनों, परिजनों और शुभचिंतकों से निवेदन है कि अपनी शुभकामनाएँ और आशीर्वाद इस नन्ही बिटिया और हमारे परिवार पर बनाये रखें। उसकी मुस्कान में हमारी दुनिया बसती है, और आपकी दुआओं में हमारी खुशियों की पूर्णता है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
32 Civil Lines , Indra Chowk , Badaun
Budaun
243601