AGRAJ NATYA DAL
29/08/2025
"रंग परसाई"
अग्रज नाट्य दल द्वारा हरिशंकर परसाई जी की व्यंग्य रचना "प्रेमियों की वापसी" पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी गई।
मौक़ा था रायपुर में तीन दिवसीय "रंग परसाई" का आयोजन जिसे छत्तीसगढ़ फ़िल्म एंड विज़ुअल आर्ट सोसायटी द्वारा जनमंच, रायपुर में आयोजित किया गया।
परसाई जी की यह व्यंग्य रचना प्रेम में आत्महत्या कर परलोक पहुंचे प्रेमियों पर केंद्रित है। जहां उन्हें और भी कई चरित्र मिलते हैं और अंत में प्रेमी युगल को समझ आता है कि जिस प्रेम के लिए इंसानों को जीना चाहिए, उसी प्रेम के लिए वे मर जाते हैं। निर्देशक सुनील चिपड़े ने इस व्यंग्य रचना को विस्तार देते हुए इसका पूर्वरंग गढ़ा और रचित कहानी के पूर्व की घटनाओं को भी प्रस्तुत किया। जिसे दर्शकों ने ख़ूब सराहा।
सुमेधा अग्रश्री के गीतों ने इस प्रस्तुति को रोचक बनाया तो कुणाल भांगे और आकांक्षा बाजपेई के संगीत ने उसकी रंजकता बढ़ा दी। कुणाल भांगे के साथ वाद्य पक्ष में स्वप्निल तावड़कर और अर्पिता बेडेकर शामिल रहे।
मंच पर विक्रम सिंह ठाकुर, आकांक्षा बाजपेई, अरुण भांगे, प्रियंका हर्षल, राजेश्वरी राजपूत, मनीष सोनवानी, हर्षल नागदेवते, ऐश्वर्या बाजपेई, स्वप्निल तावड़कर एवं क्षितिज महोबिया ने नाट्य प्रस्तुति दी।
नाट्य प्रस्तुति के पूर्व अर्पिता बेडेकर एवं कुणाल भांगे द्वारा परसाई जी की ही व्यंग्य रचना "भेड़ और भेड़िया" का पाठ किया गया।
28/06/2025
द्वितीय
'योगेश स्मृति नाट्य समारोह' दूसरा दिन
आप की प्रस्तुति - सकुबाई (एकल नाटक का 4 लोगो के साथ प्रयोग)
लेखिका - नादिरा बब्बर
निर्देशक - सुनील चिपड़े
सेट - अरुण भांगे
कॉस्ट्यूम व मेकअप - राजेश्वरी राजपूत
27/06/2025
द्वितीय
'योगेश स्मृति नाट्य समारोह' का आगाज़
दूसरी प्रस्तुति - लेट्स बिकम जंगली
लेख, निर्देशक -अरुण भांगे
कल्पना, सहनिर्देशक - मातृका साहू
मंच सामग्री - राजेश्वरी राजपूत, गरिमा भांगे
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the establishment
Telephone
Website
Address
Indu Chowk, Jarhabhatha
Bilaspur