Devi Singh Bhati

Devi Singh Bhati

Share

24/04/2026

- बीकाजी ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय श्री शिव रतन अग्रवाल जी के आकस्मिक निधन पर बीकाजी निवास पहुँचकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दुःख की घड़ी में उनके सुपुत्र श्री दीपक अग्रवाल सहित समस्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया !!

स्वर्गीय अग्रवाल जी ने अपनी मेहनत, लगन एवं दूरदर्शी उद्यमशीलता के बल पर बीकानेर के पारंपरिक स्वाद को वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने हजारों परिवारों को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रदान किया। उनका जीवन उद्योग, सेवा और समर्पण का प्रेरणास्रोत रहेगा !!

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें !!

ॐ शांति !!

23/04/2026

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं बीकाजी के चेयरमैन श्री शिवरतन अग्रवाल जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं स्तब्ध करने वाला है।

बीकानेर की पारंपरिक भुजिया को बीकाजी ब्रांड के माध्यम से देश-विदेश में पहचान दिलाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका निधन उद्योग जगत एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति !!

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Bikaner?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Barsalpur House
Bikaner
334001