Dr. Priti Rajpurohit

Dr. Priti Rajpurohit

Share

24/05/2026

☞ नि:संतानता व बार-बार गर्भपात उपचार : संभाग में पहली बार दुर्लभ Porphyria व जटिल गर्भाशय सेप्टम उपचार !!

काँच सरीखे ख्वाब सब, बिखरे बारम्बार,
सुबक रही थी चेतना, थम गया था संसार।
​संकट की आँधी चली, डोला हर विश्वास,
टूटी ना पर कोख से, सृजन की वो​ आस॥

4 बार गर्भपात से पीड़ित महिला उपचार के लिए आयीं। गहन जांचों से उन्हें Porphyria जैसे दुर्लभ विकार व जटिल गर्भाशय सेप्टम से पीड़ित पाया गया।

☞ Porphyria एक दुर्लभ विकार है जो अधिकतर आनुवंशिक होता है और शरीर में पोर्फिरिन नामक प्राकृतिक रसायनों के जमाव के कारण होता है।

तीव्र Porphyria से गंभीर दौरे पड़ते हैं जो कई दिनों या हफ्तों तक चल सकते हैं।

Porphyria प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन होर्मोनेस के उतार-चढ़ाव के प्रति अत्यधिक संवेदनशील होता है, जो गर्भावस्था के दौरान चरम पर होता है।

गर्भावस्था, Porphyria के खतरें को बढ़ाती है, जिससे गर्भपात, मातृ उच्च रक्तचाप और भ्रूण के विकास में रुकावट का खतरा बढ़ जाता है।

Porphyria विकार के साथ गर्भाशय सेप्टम एक दुर्लभ व बेहद जटिल समस्या है।

गर्भाशय सेप्टम, महिला में गर्भाशय को दो भागों में बाँट देता है व बार-बार गर्भपात का प्रमुख कारण बनता है।

☞संभाग में पहली बार Porphyria से पीड़ित महिला में करी गयी दूरबीन द्वारा हिस्टेरोस्कोपिक सेप्टल रिसेक्शन सर्जरी से गर्भाशय में विभाजित ऊतक को हटाया गया और एक एकल गर्भाशय को बहाल किया गया।

Porphyria की स्थिति में सर्जरी व गर्भावस्था में जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। इस गंभीर विकार में कई प्रसूति और शल्य चिकित्सा संबंधी दवाएं भी Porphyria के खतरे को और बड़ा देती हैं।

पीड़ित महिला में गर्भाशय सेप्टम सर्जरी से पहले और बाद की अवधि में अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।

यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है की Porphyria से पीड़ित महिला में गर्भाशय सेप्टम सर्जरी के बाद महीनो चले सफल चिकित्सीय प्रबंधन से सफल प्रसव संभव हुआ व वर्षों बाद उनके आँगन में शिशु की किलकारियां गूंज उठीं।

प्रसूति के कुछ समय पश्चात, उनका अपने शिशु के साथ आगमन दिल को सुकून दे गया। इस बच्चे की मोहक मुस्कान और इस माँ की अटूट हिम्मत हमें प्रेरणा देती है।

विश्वास की लौ को मन मेरे,
तू मंद कभी मत होने देना,
इस घोर निराशा के सागर में,
ख़ुद को तू ओझल मत होने देना।

तूफ़ान अगर भारी है तो क्या,
तेरी भी मुकम्मल तैयारी है,
हौसलों के तरकश से अब,
हर मुश्किल पर वार जारी है॥

जब भी लगे कि मुश्किलें बहुत बड़ी हैं, तो याद रखें कि हमारी ताकत उन मुश्किलों से कहीं ज़्यादा बड़ी है।

19/03/2026

🚩 चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा को, गूँजे शंखों का नाद,
हर हृदय में गूँज रहा है, माँ का ही आशीर्वाद। 🚩

सुख, शान्ति एवं समृद्धि की मंगलमय कामनाओं के साथ सभी को नव वर्ष विक्रम संवत 2083 व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !!

~ हे आदिशक्ति ! हे जगदम्बे ! नूतन वर्ष तुम्हारा है,
सृष्टि के कण-कण में मैया, पावन नाम तुम्हारा है।

शक्ति के नौ रूपों से ही, यह सृष्टि बल पाती है,
नवरात्रि की मंगल बेला, जगदम्बा को ध्याती है।

कलश विराजें चौकी सोहे, जगमग ज्योति जलती है,
माँ के एक इशारे से ही, सारी सृष्टि चलती है। ~

नवरात्रि का उत्सव हमें मातृ शक्ति के प्रति श्रद्धा व आराधना की प्रेरणा देता है एवं माँ दुर्गा के नौ अवतारों के रूप में अनंत ऊर्जा को दर्शाता है।

​~ कोई शैलपुत्री को ध्याता, कोई ब्रह्मचारिणी गाता,
नौ रातों का पावन व्रत यह, भवसागर से पार लगाता। ~

नवरात्रि आध्यात्मिक शक्ति, साधना, संयम और आत्मबल का अद्भुत संगम है। यह समय शक्ति, भक्ति और आत्मशुद्धि का समय है।

नवरात्रि में साधक अपने अंदर की नकारात्मकता, आलस्य और दुर्बलता को दूर कर जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार कर सकता है।

~ दीप जले श्रद्धा का मन में, हो सत्कर्मों का श्रृंगार,
चरणों की रज माथे मलकर, सफल करें हम यह अवतार। ~

कामना है कि माँ दुर्गा हम सब की पथ प्रदर्शक बनी रहें, सभी के जीवन में कष्टों और बाधाओं को दूर करने की महाशक्ति प्रदान करें, सभी की हर मनोकामना पूर्ण करें एवं सभी के जीवन में सुख एवं समृद्धि लाएं।

सभी को पुनः नव वर्ष व मानवता, आस्था एवं उपासना के महापर्व नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें !!

जय हिन्द !! जय भारत !! जय माता दी !! 🚩

Want your practice to be the top-listed Clinic in Bikaner?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Dr. Priti IVF & Fertility Center/Shriram Women And Child Hospital
Bikaner