IIT Patna

IIT Patna

Share

07/04/2026

आईआईटी पटना के परिसर में संचालित फाउंडेशन अकादमी एवं कुछ अनधिकृत मीडिया माध्यमों द्वारा संस्थान से संबंधित भ्रामक एवं असत्य समाचार प्रसारित किए जा रहे हैं। हाल के दिनों में अकादमी के संचालन से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर मनगढ़ंत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
संस्थान स्पष्ट करता है कि ऐसे सभी दावे पूरी तरह असत्य, तथ्यहीन और जनसामान्य को भ्रमित करने वाले हैं। दिनांक 30 मार्च 2026 को नियमों के उल्लंघन के कारण फाउंडेशन अकादमी का संचालन विधिवत रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया। इसके बावजूद, कुछ यूट्यूब चैनलों एवं अन्य माध्यमों द्वारा निराधार सूचनाएँ प्रसारित की जा रही हैं। संस्थान ऐसे सभी दुष्प्रचारों का सख्त शब्दों में खंडन करता है।
आईआईटी पटना देश के अग्रणी उच्च शिक्षण संस्थानों में से एक है, जो उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता एवं सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था के लिए जाना जाता है। संस्थान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न शैक्षणिक एवं विकासात्मक परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु निरंतर प्रतिबद्ध रहा है।
संस्थान के संज्ञान में यह भी आया है कि कुछ असामाजिक तत्व संस्थान की प्रतिष्ठा को क्षति पहुँचाने के उद्देश्य से भ्रामक सूचनाएँ प्रसारित कर रहे हैं। ऐसे कृत्य निंदनीय हैं और संस्थान की साख को आघात पहुँचाते हैं।
संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इन सभी आरोपों का पूर्णतः खंडन किया गया है। साथ ही, मनोज चतुर्वेदी एवं “निष्कर्ष भारत” के विरुद्ध निराधार आरोपों के माध्यम से संस्थान की छवि को धूमिल करने के मामले में विधिसम्मत एफआईआर दर्ज की गई है।
अंत में, यह स्पष्ट किया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति या समूह संस्थान के हितों के विरुद्ध कार्य करता है अथवा उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
निदेशक एवम कुलसाचिव के मापदंडो को सही ठहराते हुए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली (C.B.S.E.)ने फाउंडेशन एकेडमी की गलतियों को परखते हुए उसकी मान्यता (Affiliation)रद कर दी है एवम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली(C.B.S.E.)द्वारा जारी आदेश आर्डर न-CBSE/AFF/330735/E-228545/2026/00609,दिनांक-07-04-2026,IIT पटना के निदेशक एवम कुलसाचिव के पारदर्शी कार्यप्रणाली का एक अनूठा उदाहरण है |

Want your university to be the top-listed University in Bihta?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Indian Institute Of Technology Patna
Bihta