M.Z Study Centre

M.Z Study Centre

Share

Photos from M.Z Study Centre's post 02/02/2026

एम. ज़ेड. स्टडी सेंटर का भव्य फेयरवेल समारोह 2026

दिनांक 31 जनवरी 2026 को एम. ज़ेड. स्टडी सेंटरकी ओर से बिहार बोर्ड के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लगभग 130 विद्यार्थियों के लिए एक भव्य फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के प्रतिष्ठित महाराजा पैलेस, फील्ड कैंपस में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में छात्र, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस गरिमामयी अवसर पर स्टूडेंट्स, गार्डियन, अतिथि, मुख्य अतिथि, ब्लॉगर, पत्रकार, समाजसेवी एवं यूट्यूबर की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि के रूप में नालंदा के ट्रैफिक DySP मो. खुर्शीद आलम और लहेरी थाना के थाना अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विशेष अतिथि के रूप में मामून उर रशीद (हिलसा), डॉ. हलीमा, राज़ी हैदर चिश्ती (नवादा), हसीन सिद्दीकी (नवादा), मौलाना कफील अहमद, सैयद महबूब असगर, मो. अकील अहमद, मो. अकलील अहमद, हमज़ा भाई सहित कई सम्मानित शख्सियतें मौजूद रहीं।
मुख्य अतिथि DySP मो. खुर्शीद आलम ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए आने वाली परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं। वहीं डॉ. हलीमा, राज़ी हैदर चिश्ती एवं मो. हसीन सर ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौक़े पर बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटर (आर्ट्स) 2025 में कोचिंग के उन बच्चों को जिन्होंने 80% या उससे ज्यादा अंक प्राप्त किया था ,उनलोगों को अज़हर सर(डायरेक्टर किड्ज यूनिवर्सिटी, इमादपुर)और बज़्म फलाह एजुकेशन नवादा की टीम ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर पत्रकार बंधुओं, समाजसेवकों, रक्तवीरों, ब्लॉगर एवं यूट्यूबरों को उनके सराहनीय सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एम. ज़ेड. स्टडी सेंटर के सभी समर्पित शिक्षक
कौशल किशोर सर, मनीष कुमार सर, बासित सर, शम्सी सर, मिस ग़ज़ाला, मिस सबा एवं मिस सितवत उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के चेहरों पर अपने शिक्षकों से बिछड़ने की मायूसी साफ झलक रही थी, जो गुरु-शिष्य के गहरे रिश्ते को दर्शाता है।
📌 उल्लेखनीय है कि एम. ज़ेड. स्टडी सेंटर वर्ष 2014 से लगातार बिहार बोर्ड मैट्रिक एवं इंटर (आर्ट्स) में 100% रिज़ल्ट का गौरवशाली रिकॉर्ड बनाए हुए है।
एम. ज़ेड. स्टडी सेंटर परिवार सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Photos from M.Z Study Centre's post 07/09/2025

🌹 शिक्षक श्री सम्मान 2025 🌹

आज दिनांक 07 सितम्बर 2025 को वैष्णवी बैन्क्वेट हॉल, बिहार शरीफ (नालन्दा) में आयोजित शिक्षक श्री सम्मान कार्यक्रम में मुझे (मोहम्मद आग़ाज़ अहमद)
(संचालक –M.Z STUDY CENTRE, गणित शिक्षक) को गणित के बेहतरीन शिक्षक होने के नाते तथा M.Z STUDY CENTRE द्वारा पिछले *10 वर्षों से बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटर (Arts) परीक्षा में 100% रिज़ल्ट देने की उपलब्धि पर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुझे सम्मानित किए जाने के साथ-साथ अन्य 50 श्रेष्ठ शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
यह सम्मान मेरे लिए गर्व और प्रेरणा है, जो मुझे आगे भी विद्यार्थियों की सफलता के लिए और अधिक मेहनत करने की शक्ति देगा।
💐 धन्यवाद आयोजक – आरोग्य गुरु, हिन्दी मासिक स्वास्थ्य पत्रिका 💐

26/03/2025

शहर के प्रतिष्ठित संस्थान M.Z Study Centre ने एक बार फिर अपनी सफलता की परंपरा को कायम रखा!

2025 इंटर (आर्ट्स) बिहार बोर्ड में हमारे 65 छात्रों में से:
✅ 55 छात्रों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की!
✅ 10 छात्रों ने 400+ अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया!

यह अभूतपूर्व सफलता छात्रों की मेहनत, हमारे शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
हम इन होनहार छात्रों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई देते हैं! आपकी मेहनत ही हमारी पहचान है!

याद रहे M.Z Study Centre 2014 से लगातार 100% रिज़ल्ट देने वाला शहर का एकमात्र संस्थान है।

Add:Mohalla Pakki Talab, Opp. Sogra College, Near Maharaja Palace , Bihar Sharif, Nalanda

Photos from M.Z Study Centre's post 29/07/2024

2014 से बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटर(आर्ट्स)में 100% रिज़ल्ट देने वाला शहर का एक मात्र संस्थान।

Want your school to be the top-listed School/college in Bihar Sharif?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Mohalla-bel Tal Near-purani Hospital
Bihar Sharif
803101