Study Only
25/05/2026
गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर की रेस 10.09 सेकंड में पूरी करके नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। वे 10.10 सेकंड का समय तोड़ने वाले भारत
के पहले धावक बन गए हैं। उसैन बोल्ट के नाम 9.58 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। गुरिंदरवीर का समय उसैन बोल्ट के रिकॉर्ड से वास्तव में
0.51 सेकंड पीछे है।
25/05/2026
कुकुर तिहार नेपाल में मनाया जाने वाला एक अनूठा और बेहद प्यारा त्योहार है, जो दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन पड़ता है। इस दिन कुत्तों की वफादारी, सुरक्षा और साथ का सम्मान करते हुए उनकी पूजा की जाती है और उन्हें स्वादिष्ट भोजन कराया जाता है।
24/05/2026
उत्तर प्रदेश में ITBP जवान विकास सिंह अपनी मां के इलाज में की गई लापरवाही की वजह से उनका हाथ कटना पड़ा जिसके बाद वह पुलिस के
पास रिपोर्ट लिखाने गए वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई तो ITBP के 40 से 50 हथियारबंद जवानों और कमांडो ने गाड़ियों में पहुंचकर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय परिसर का घेराव कर लिया।
24/05/2026
धूप आप सबके लिए होगी हमारे लिए नहीं ?
यह घटना आप को झगझोर कर रख देगी जो छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की है, जहाँ सुकमनिया नाम की एक आदिवासी बहू अपनी 90 वर्षीय सास को अपनी पीठ पर लादकर लगभग 9 Km तपती धूप में नाले पार करके KYC कराने बैंक ले कर गई।
24/05/2026
क्या USA में आया एलियन 😱
24/05/2026
फ्रिस्को में मंदिर, मस्जिद बनाने की इजाजत पर अमेरिकी सीनेट कैंडिडेट एडवर्ड जैकब लैंग ने कहा हिंदू और मुस्लिम मिलकर टेक्सास पर
कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. यह हिंदू बनाम मुस्लिम का मामला नहीं है. ये लोग यहां क्रिश्चियनिटी को खत्म करने आए हैं."
23/05/2026
सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमी लेयर मामले की सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि किसी उम्मीदवार के माता-पिता दोनों आईएएस (आईएएस) अधिकारी हैं या वे आर्थिक व शैक्षिक रूप से मजबूत हैं, तो उस उम्मीदवार को आरक्षण (कोटा) की कोई आवश्यकता नहीं है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
AWAdhPURI Bhopal
Bhopal
462022