Online Rani Station

Online Rani Station

Share

27/07/2022

सरपंच के प्रयास लाए रंग
वर्षों से सूखे पड़े तालाब में पानी की आवक शुरू, 3 महीनों से श्रमिक कर रहे थे मेहनत

फालना । फालना में सरपंच करण सिंह राजपुरोहित के प्रयास सफल होते नजर आ रहे है। सरपंच के दिशा निर्देशों के अनुसार मनरेगा में कार्य योजना बनाकर रेलवे उच्च अधिकारियों से के साथ कार्यस्थल का मौका मुआयना कर बरसाती पानी को इकट्ठा करने की योजना बनाई गई थी।

रेलवे उच्च अधिकारियों के द्वारा स्वीकृति मिलने पर रेलवे पुल के नीचे से मिट्टी व बरसाती पानी के अवरोधों को हटाकर कच्ची नहर के माध्यम से सजाडा तालाब तक बरसाती पानी लाने के लिए पिछले 3 महीनों से मनरेगा श्रमिकों ने कड़ी मेहनत कर पूरे प्रयास किए। जिसके फल स्वरुप आज की अच्छी बारिश होने पर रेलवे पुल के नीचे से बरसाती पानी बहकर कच्ची नहर के माध्यम से सजाडा तालाब तक पहुंचा। जिससे पिछले कई वर्षों से सूखे पड़े तालाब में एक ही दिन में बरसाती पानी की आवक से लबालब होकर ओवरफ्लो गया।

इस पर आज सरपंच राजपुरोहित ने तालाब का निरीक्षण कर जायजा लिया। वहां पर उपस्थित ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। सरपंच राजपुरोहित ने मनरेगा श्रमिकों व मेटो का आभार प्रकट किया कि उन्होंने कड़ी मेहनत से भागीरथी प्रयास कर इस कार्य को सफल बनाया।

इस दौरान हरीश चौधरी, कपूरा राम देवासी, घीसु देवासी, मांगीलाल देवासी, गोवर्धन सिंह सोलंकी, शैतान नाथ, बाबरा राम देवासी सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित थे।

26/07/2022

लुणावा में दिनदहाड़े चोरी:6 लाख के सोने-चांदी के गहने, नगदी ले गए चोर
पाली। लुणावा गांव में दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़ चोर 6 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के गहने व 11 हजार रुपए चोरी कर ले गए। दोपहर को परिवार लौटा तो घर के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित परिवार ने घटना को लेकर बाली थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पाली जिले के बाली थाना क्षेत्र के लुणावा गांव निवासी रताराम पुत्र नवाराम जणवा चौधरी ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 25 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे वे किसी काम से बाली गए हुए थे। कुछ देर बाद उनकी पत्नी फूलीदेवी, भाभी पेनीदेवी बेटा कैलाश घर का ताला लगाकर मुंडारा किसी काम से निकल गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों के ताले टूटे मिले ओर सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी, सुटकेस देखा तो चोर उनमें रखे करीब 12 तोले सोने, 2 किलो चांदी के गहने ओर 11 हजार रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट लेकर मामले की जांच शुरू की।

24/07/2022

3 घरों में चाेरी:7 लाख रुपए के आभूषण व नकदी ले गए
निमाज। कस्बे में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है। पिछले 12 दिनों के भीतर चोरों ने चोरी की दूसरी वारदात को अंजाम दिया।शुक्रवार रात को चोर आसरलाई रोड स्थित मिर्चा नाड़ी बेरे पर तीन घरों के ताले तोड़ करीब 7 लाख रुपए के आभूषण एवं नकदी चाेरी कर ले गए।
मिर्चा नाडी बेरा निवासी घेपरराम पुत्र शंभूराम शुक्रवार रात को खाना खाकर परिवार सहित घर के बरामदे में सो रहा था। रात्रि में चोरों ने घर का ताला तोड़ अलमारी में रखे 12 तोला सोने के आभूषण एवं 1 किलो 250 ग्राम चांदी के आभूषण एवं 2100 रुपए चाेरी कर ले गए।

इसके बाद रामलाल पुत्र गोपूराम के घर का ताला तोड़ मोबाइल एवं पलंग के नीचे रखे 5 हजार रुपए चाेरी किए। तत्पश्चात भोमाराम पुत्र जवानराम के मकान का ताला तोड़ तलाशी ली, कुछ नहीं मिलने पर चोर दुकान की चाबियां उठा ले गए।

उससे बेरे पर सोनाराम पुत्र बगदाराम के मकान का ताला तोड़ने की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हुए। रात करीब 12 बजे घेपरराम के जगने पर घर के ताले टूटे हाेने पर चोरी का पता चला। शनिवार को जैतारण थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।

-----------

विवाहिता से मारपीट करने का आरोप:12 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज, 50 हजार मांगने का आरोप
बाली सादडी थाना क्षत्र निवासी एक विवाहिता ने 12 जनों के खिलाफ 50 हजार रुपए की मांग पूरी नही करने पर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस एएसआई मुलाराम मीणा ने बताया कि एक विवाहित महिला ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज कराते बताया कि प्राथी महिला की शादी बाड़मेर में सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष द्वारा महिला को 50 हजार रुपए मांग पूरी नही करने पर स्त्री धन हड़पकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर बाड़मेर निवासी दिनेश कुमार, गिरधारी लाल, सुखी, सुशीला, रेखा, ममता, भंवरी, भेखाराम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
---

24/07/2022

तेज बारिश के कारण:पाली से माउंट घूमने गए 5 दोस्त झरने में उतरे, एक फिसल कर डूबा
पाली
जिलेभर में एक बार फिर शनिवार को मानसून सक्रिय हो गया और जिले के कई इलाकों में तेज व मध्यम बारिश दर्ज की गई। हिल स्टेशन माउंट आबू में बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा डेढ़ इंच बारिश हुई, जिससे यहां बहने वाले झरने भी वेग से बहे।

ऐसे में शनिवार को पाली जिले से माउंट आबू घूमने आए पांच दोस्त नहाने के लिए झरने में उतरे, इस दौरान एक दोस्त फिसल कर करीब 15 फीट नीचे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। सरूपगंज के पास देवराज नाड़ी की पाल टूटने से पूरा पानी आसपास खेतों में भर गया।

माउंट आबू शहर में जंगल कॉर्नर रेस्टोरेंट के पास बहते झरने के पानी में नहाने उतरे पांच दोस्तो में से एक की डूबने से मौत हो गई। माला राम बावरी निवासी पाली ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि शनिवार को पाली से माउंट आबू घूमने के लिए हम पांच दोस्त दोपहर करीब 2 बजे माउंट- आबूरोड के बीच चल रहे झरने में नहाने के लिए उतरे। इस दौरान मुकेश (25) पुत्र नाथूराम बावरी पीपाड़, जैतारण की डूबने से मौत हो गई।

Want your business to be the top-listed Media Company in Bhayandar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Mumbai
Bhayandar
401101