Bhadohi Classified
07/10/2025
भदोही के नाम दर्ज हुआ विश्व की सबसे बड़ी हैंड टफ्टेड कालीन बनाने का रिकार्ड, गिनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स ने दी मान्यता
भदोही। भारत को विश्व की सबसे बड़ी हैंड टफ्टेड कालीन बनाने का गौरव प्राप्त हुआ है। और भारत में यह गौरव भदोही जिले को जाता है जहां पाटोदिया कांट्रैक्ट्स नामक प्रमुख फर्म की बनाई हुई 12,464.29 वर्ग मीटर क्षेत्रफल और लगभग 13.20 करोड़ की लागत वाली कालीन कजाकिस्तान की राजधानी स्थित ग्रैंड मास्क में बिछाई गई है। एक हजार मजदूरों ने मिल कर छह माह मे यह विशाल कालीन तैयार किया है। पाटोदिया कांट्रैक्ट्स के संचालक श्री रवि पाटोदिया ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में यह गौरव गत 19 सितंबर 2025 को दर्ज हो गया है तथा प्रमाण पत्र भी मिल गया है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Bhadohi
221401